{"_id":"5b9be8d8867a557ff567022a","slug":"111536944344-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी में तामीरदारों की नकदी चुराने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईजीएमसी में तामीरदारों की नकदी चुराने वाला गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) परिसर में सिविल सप्लाई की दवा की दुकान के बाहर से मरीजों के तामीरदारों के पर्स चुराने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिविल सप्लाई के वर्करों और यहां खड़े लोगों ने चोर को लक्कड़ बाजार पुलिस के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
शातिर ने यहां एक व्यक्ति के जेब से चार हजार रुपये निकाल लिए थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वह पैसा भी बरामद कर लिया है। अस्पताल में पिछले दिनों एक महिला के पैसे चोरी हो गए थे। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी पूछताछ के दौरान और कई खुलासे कर सकता है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किया व्यक्ति प्रकाश (56) निवासी गांव बडयाल थाना बल्ह जिला मंडी का रहने वाला है। घटना सुबह साढ़े बारह बजे के करीब की है। करसोग के रहने वाले प्यारेलाल दवा लेने के लिए दुकान में खड़े थे। इनके बेटे का एक्सीडेंट हुआ है। इस दौरान बीच पीछे से प्रकाश ने उनकी जेब से नकदी निकाल ली।
विज्ञापन
लेकिन कुछ हलचल होने पर उन्होंने चोर को दबोच लिया। इसी बीच काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने भी आरोपी को पहचान लिया और उसे पकड़कर आईजीएमसी पिकिट में पुलिस के हवाले किया। लोगों का कहना है कि इस व्यक्ति ने कुछ दिन पहले एक महिला के बैग से पर्स निकाल लिया था। शुक्रवार दोपहर को भी इसी तरह से चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। लेकिन पकड़ा गया। आरोपी मंडी से यहां सिर्फ चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
चोर को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
अस्पताल में चोर को पकड़ा है। पुलिस के हवाले कर उससे अस्पताल में की गई चोरियों के बारे में पता किया जा रहा है। इसके अलावा इस तरह की वारदातें कम हो इसके लिए अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। रात के समय सुरक्षा कर्मी सिविल ड्रेस में भी गश्त करेंगे। - डॉ. जनकराज वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी
कपड़े वही, जैकेट थी अलग
अस्पताल में पकड़े गए चोरी के आरोपी की पहचान जैकेट से हुई। आरोपी प्रकाश ने कुछ दिन पहले शिमला की रहने वाली कमलेश के बैग से पांच हजार रुपये की नकदी, सोन के आभूषण, ब्रेसलेट, एटीएम, पेन कार्ड और आधार कार्ड चुरा लिया था। इस दिन सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला था कि आरोपी ने हाफ जैकेट डाली थी। आज फिर वही जैकेट आरोपी ने डाल रखी थी। इससे एकदम उसकी पहचान कर ली गई।