{"_id":"aaf5a8bb191c399c30047fb680dab9f2","slug":"1-crore-defamation-notice-to-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी को किसने दिया एक करोड़ का नोटिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजीपी को किसने दिया एक करोड़ का नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 26 May 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुमार और प्रधान सचिव गृह को एचपी पुलिस कल्याण संघ के अध्यक्ष रमेश चौहान ने एक करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
रमेश चौहान ने कहा कि यह नोटिस मीडिया में उनके खिलाफ की गई ऐसी बयानबाजी को लेकर दिया गया है, जिससे उनकी मानहानि हुई है। चौहान ने यह मानहानि नोटिस अपने अधिवक्ता वाईके ठाकुर के माध्यम से जारी किया है।
विज्ञापन
चौहान ने यह नोटिस डीजीपी को उनका नाम एवं पदनाम संबोधित करते हुए दिया है, जबकि प्रधान सचिव गृह को यह केवल पदनाम पर ही भेजा गया है।
रमेश चौहान ने नोटिस में कहा है कि अगर उनका संगठन अवैध है तो आईपीएस पुलिस कल्याण संघ, पीटीसी डरोह पुलिस कल्याण संघ, सीआईडी पुलिस कल्याण संघ, विशाल हिप्र पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन जैसे संगठन कानून सम्मत कैसे हो गए।
विज्ञापन
चौहान ने कहा कि अगर नए पुलिस एक्ट के मुताबिक अगर कोई संगठन नहीं बन सकता है तो इन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
अगर एक्ट लागू है तो कर्मचारियों से आठ घंटे ड्यूटी लेने और सप्ताह में एक अवकाश का प्रावधान क्यों लागू नहीं है। उधर, डीजीपी संजय कुमार ने कहा है कि उन्हें अभी कानूनी नोटिस मिला नहीं है। मिलेगा तो जवाब दे देंगे।