फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ransom case shimla charge sheet against four accused

शिमला: करोड़ों की फिरौती मामले में चार्जशीट दाखिल, चार लोगों को बनाया आरोपी

Sun, 10 Oct 2021 07:30 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 10 Oct 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
ransom case shimla charge sheet against four accused
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला के बहुचर्चित करोड़ों की फिरौती के मामले में मुख्य आरोपी गुरूचरण सिंह ग्रोवर समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। मामला 23 जुलाई 2019 में पेश आया था। मालरोड स्थित होटल कारोबारी को 10 करोड़ रुपये की रकम न देने पर परिवार के सदस्य समेत बच्चों को जान से मारने की धमकी को लेकर पत्र मिला था। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी के साइबर कैफे में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने धमकी भरा पत्र लिखा था। होटल कारोबारी को लिखे गए धमकी भरे पत्र की लिखावट की एफएसएल जांच के बाद पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने का दावा कर रही है।

विज्ञापन


अभी तक की जांच में ऐसा माना जा रहा था कि होटल कारोबारी को भेजा गया धमकी भरा पत्र जुता कारोबारी ने लिखा है। लेकिन, जब पत्र की एफएसएल जांच करवाई गई तो पत्र की लिखावट मुख्य आरोपी के साइबर कैफे में काम कर रही युवती की निक ली। मुख्य आरोपी साइबर कैफे संचालक ने बड़ी होशियारी से साजिश को अंजाम दिया। पुलिस की गिरफ्त में ना आए इसके लिए मुख्य आरोपी ने पहले तो महिला कर्मचारी से पत्र की गलतियों (क्रेक्शन) को ठीक करवाने के मकसद से दोबारा लिखवाया।
विज्ञापन


इसके बाद में असल पत्र को फोटो स्टेट करवाया और होटल कारोबारी तक पत्र पहुंचाने के लिए कैफे में काम कर रहे दूसरे कर्मी को पत्र स्पीड पोस्ट करने भेजा। लेकिन, पुलिस जांच में झुठ ज्यादा दिन तक नहीं छुप पाया और पुलिस ने मामले की सच्चाई सामने लाई। फिलहाल, मुख्य आरोपी के साइबर कैफे में काम करने वाले दोनों कर्मियों को पुलिस ने सरकारी गवाह बनाया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका भटुंगरू ने बताया कि पत्र में लिखावट के नमूने मिल गए है और चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
एजी ऑफिस से सेवानिवृत्त और होटल कारोबारी को 23 जुलाई 2019 की शाम मैनेजर ने स्पीड पोस्ट से आए एक पत्र थमाया। इसमें पत्र भेजने वाले का पता सीता राम मुर्गा गैंग सेक्टर-22 लिखा हुआ था। कारोबारी ने पत्र खोलकर देखा तो होश उड़ गए। इसमें पोतों की कीमत 10 करोड़ लगाई गई थी और लिखा कि पोतों और घरवालों की जिंदगी चाहता है तो 15 अगस्त से पहले मांगी गई राशि दे। पत्र में लिखा था कि उनके दो मासूम पोतों को सामने मार देंगे।


दीवाली से पहले फिरौती की रकम देने की धमकी देकर लिखा था कि पुलिस को बताने पर अंजाम बुरा होगा। होटल कारोबारी का लोअर बाजार में आर्टिफिशल ज्वैलरी की शॉप भी है। पुलिस जांच में पाया गया कि यह लैटर मालरोड के मुख्य डाकघर से जारी हुआ है। यह लैटर 22 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर पोस्ट हुआ है। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद मामले में पुलिस ने साइबर कैफे संचालक और जुता कारोबारी को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed