फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   credit system in engineering colleges in himachal pradesh

धर्मशाला: इंजीनियरिंग कॉलेजों में शुरू हो सकता है क्रेडिट सिस्टम

Tue, 11 Jan 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 11 Jan 2022 05:00 AM IST
सार

बहुतकनीकी संस्थानों में क्रेडिट सिस्टम शुरू करने की योजना है, वहीं नए सत्र से तकनीकी शिक्षण संस्थानों में नया सिलेबस एन-22 भी शुरू होगा।

विज्ञापन
credit system in engineering colleges in himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शैक्षणिक सत्र 2022-23 से इंजीनियरिंग कॉलेजों में क्रेडिट सिस्टम शुरू करने की तैयारी है। संस्थानों में क्रेडिट सिस्टम शुरू करने के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) सेमिनार लगा चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले शैक्षणिक सत्र से इस क्रेडिट सिस्टम को शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


नई शिक्षा नीति में अब तकनीकी शिक्षा में भी कई बदलाव होंगे। बहुतकनीकी संस्थानों में क्रेडिट सिस्टम शुरू करने की योजना है, वहीं नए सत्र से तकनीकी शिक्षण संस्थानों में नया सिलेबस एन-22 भी शुरू होगा। इस दौरान नए सिलेबस में जहां मौजूदा समय में जरूरत के हिसाब नए कोर्सों को शुरू करने की योजना है, वहीं जरूरत के नहीं रहे पुराने कोर्सों को भी हटाया जाएगा। 
विज्ञापन


अधूरी पढ़ाई छोड़ने वालों को मिलेगा फायदा
बहुतकनीकी संस्थानों में क्रेडिट सिस्टम शुरू होने से छात्रों को काफी फायदा होगा। पढ़ाई करने वाले छात्र क्रेडिट के हिसाब से अपना-अपना कोर्स पूरा कर सकेंगे। एक वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें सर्टिफिकेट, दो वर्ष तक पढ़ाई करने पर डिप्लोमा और तीन वर्ष तक पढ़ाई पूरी करने पर उन्हें डिग्री मिल सकेगी। इससे पहले बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों को कुछ भी नहीं दिया जाता था। इसके अलावा बाद में पढ़ाई शुरू करने पर उन्हें उन्हीं क्रेडिटों से आगे की पढ़ाई शुरू करने का अवसर दिया जाएगा, जहां से उन्होंने पढ़ाई छोड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के तकनीकी शिक्षा संस्थानों में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की ओर से निर्देशित योजनाएं अपनाई जाती हैं। उम्मीद है कि आगामी शैक्षणिक सत्र में तकनीकी शिक्षा में भी कई बदलाव होंगे। - विवेक कुमार, निदेशक, तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण, हिमाचल प्रदेश। 


अगले सत्र से बहुतकनीकी संस्थानों में क्रेडिट सिस्टम शुरू करने की योजना है। इस सिस्टम के शुरू होने से सूबे के उन छात्रों को फायदा होगा, जिन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है। ऐसे छात्रों को अब क्रेडिट के हिसाब से सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री मिल सकेगी। - आरके शर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed