{"_id":"5860c4824f1c1b8840eeb95b","slug":"couple-dies-in-road-accident-near-rohru","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू में नदी के किनारे गिरी कार, हादसे में दंपति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू में नदी के किनारे गिरी कार, हादसे में दंपति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
Updated Mon, 26 Dec 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग-हाटकोटी-रोहड़ू सड़क पर रविवार को संदौर के पास एक स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे में झड़ग गांव के दंपति की मौत हो गई। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार एचपी10बी 3006 रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे रोहड़ू से झड़ग गांव की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
इस बीच ठियोग-हाटकोटी-रोहड़ू मार्ग पर संदौर के पास कार सड़क से करीब 50 मीटर नीचे पब्बर नदी के किनारे गिर गई। गाड़ी में पति व पत्नी सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। हादसे में झड़ग गांव निवासी मोहन लाल (58) तथा उनकी पत्नी नील प्रभा (44) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को बाहर निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया। यहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। डीएसपी रोहड़ू कमल किशोर ने बताया
विज्ञापन
कि हादसे में कार में सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।