फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: two thousand people quarantined in Himachal in a single day

कोरोना वायरस: हिमाचल में एक ही दिन में दो हजार लोग किए क्वारंटीन

Tue, 31 Mar 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Mar 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: two thousand people quarantined in Himachal in a single day
- फोटो : अमर उजाला

केंद्र के लॉकडाउन और हिमाचल में कर्फ्यू के बावजूद बाहरी राज्यों से हिमाचल में प्रवेश करने वालों का सिलसिला अभी नहीं थमा है। बीते रविवार को पलायन पर केंद्र की सख्ती के बाद एक ही दिन में हिमाचल में करीब दो हजार लोगों को क्वारंटीन किया गया है। रविवार को गृह मंत्रालय की ओर से सख्त निर्देश जारी होने के बाद जिला प्रशासन व पुलिस ने अब तक दो हजार लोगों को क्वारंटीन सेंटरों में ठहरा दिया है। इन लोगों में कोरोना के लक्षण तो नहीं हैं लेकिन ये सभी हिमाचल की सीमा में बिना अनुमति प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में अब इन्हें जिलों में बनाए जा रहे क्वारंटीन सेंटरों में रखा जा रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय के अनुसार बिलासपुर में 102, चंबा में 88, हमीरपुर में 213, कांगड़ा में 273, किन्नौर में 09, लाहौल स्पीति में 02, कुल्लू में 113, मंडी में 217, शिमला में 163, सिरमौर में 138, सोलन व बद्दी में 148 और ऊना में 265 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। यह संख्या सोमवार सुबह 9 बजे तक की है। सूत्रों का कहना है कि अब यह आंकड़ा दो हजार पार कर गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अब एक जिले से दूसरे जिले में बिना अनुमति आने-जाने वालों को भी क्वारंटीन केंद्रों में भेजा जाएगा ताकि लोग 14 दिन तक क्वारंटीन केंद्रों में रहने के बजाय घरों में रहना ज्यादा मुनासिब समझें। हालांकि, इस बात की तस्दीक जरूर की जाएगी कि वह किस काम से घर से बाहर निकले हैं। अगर आपात स्थिति होगी तो पुलिस उन लोगों को प्रशासन की मदद से पास मुहैया कराकर गंतव्य तक पहुंचाने में भी मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में प्रशासन ने बनाए पांच क्वारंटीन सेंटर

प्रदेश के अन्य जिलों से शिमला आने वालों सहित कोविड-19 के संदिग्ध लोगों को रखने के लिए पांच क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। जिला उपायुक्त ने सरकारी स्कूल शोघी, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली, धामी कॉलेज सहित श्रीराम अस्पताल न्यू शिमला और इंडस अस्पताल में यह व्यवस्था की है।

जिले के बाहर से आने वाले लोगों को इन सेंटरों में में रखने के बाद ही घर भेजा जाएगा। क्वारंटीन सेंटरों में ऐसे लोगों को भी 14 दिन की निगरानी में रखा जाएगा, जिन्हें कोरोना वायरस का संदिग्ध माना जाएगा। उपायुक्त शिमला ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।

बेस कैंप से 3000 परिवारों को पहुंचाया राशन

जिला प्रशासन ने 3000 से अधिक परिवारों को बेस कैंप से राशन पहुंचाया। परियोजना अधिकारी डीआरडीए ऊना और नोडल अधिकारी संजीव ठाकुर ने कहा कि जिले भर के कई स्थानों से गरीब और जरूरतमंद लोगों की कॉल आ रही है।

इन्हें राशन की सप्लाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत सारे गैर सरकारी संगठन मदद दे रहे हैं। वे जरूरतमंदों के लिए राशन दान कर रहे हैं। कोई भी व्यक्ति पीओ डीआरडीए के कार्यालय में राशन का दान देने के लिए संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed