{"_id":"611013ba8ebc3ef41a342fe0","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-8-august-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: 30 बच्चों समेत 167 नए पॉजिटिव, कोरोना से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: 30 बच्चों समेत 167 नए पॉजिटिव, कोरोना से एक की मौत
Sun, 08 Aug 2021 10:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:57 PM IST
सार
प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 3515 पहुंच गया है। हिमाचल में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर सरकार ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस-सांकेतिक
- फोटो : PIB
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना पांव पसारता जा रहा है। वीरवार को चंबा में 11 आईटीआई प्रशिक्षुओं और 19 स्कूली बच्चों समेत 167 नए लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला शिमला के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में मौत का आंकड़ा 3515 पहुंच गया है। हिमाचल में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर सरकार ने अलर्ट जारी किया है। जिला चंबा में 443 सबसे ज्यादा मंडी में 405, शिमला 284, कांगड़ा में 255, हमीरपुर 167, कुल्लू 146, बिलासपुर 90, ऊना 61, सोलन 42, लाहौल-स्पीति 36, जिला सिरमौर में 17 और किन्नौर 16 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन