{"_id":"61b37e7b2edbe0074b3734a2","slug":"coronavirus-in-himachal-graph-of-corona-active-cases-below-100-in-10-districts-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल के 10 जिलों में कोरोना एक्टिव मामलों का ग्राफ 100 से नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल के 10 जिलों में कोरोना एक्टिव मामलों का ग्राफ 100 से नीचे
Fri, 10 Dec 2021 09:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 10 Dec 2021 09:51 PM IST
सार
हिमाचल के 10 जिलों में कोरोना सक्रिय मामलों का ग्राफ 100 से नीचे आ गया है। प्रदेश में मामलों की संख्या साढ़े 600 से नीचे है। कांगड़ा और ऊना में सक्रिय मरीजों की संख्या सौ से ज्यादा है। कांगड़ा में 185 और ऊना में 110 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 651 रह गई है। शुक्रवार को कोरोना से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है जोकि राहत की बात है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौतों का आंकड़ा 3842 पहुंच गया है। राहत की बात ये भी है कि 10 जिलों में कोरोना सक्रिय मामलों का ग्राफ 100 से नीचे आ गया है। प्रदेश में मामलों की संख्या साढ़े 600 से नीचे है। कांगड़ा और ऊना में सक्रिय मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा है। कांगड़ा में 185 और ऊना में 110 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने इन दोनों जिलों में अतिरिक्त स्टाफ मुहैया कराने के लिए कहा है। इसके अलावा विदेशों से हिमाचल में लोगों का आना जारी है। घरों में साढ़े 700 लोगों को आइसोलेट किया गया है। हिमाचल में प्रतिदिन 70 से 80 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो रहे हैं। हालांकि, मौत का आंकड़ा नहीं रुक रहा है। कांगड़ा में 1174 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। शिमला में यह आंकड़ा साढ़े 600 से ज्यादा है। मंडी में भी मौत का आंकड़ा साढ़े 400 क्रॉस हो गया है। उधर, हिमाचल में भी विदेशों से आने वाले साढ़े सात 100 लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। इनमें किसी में भी ऑमिक्रोन वैरिएंट के लक्षण नहीं हैं।
विज्ञापन