फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress undertook silent padyatra on Gandhi Jayanti, remembered Shastri

गांधी जयंती पर कांग्रेस ने निकाली मौन पदयात्रा, शास्त्री को भी याद किया

Wed, 02 Oct 2019 06:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Oct 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
Congress undertook silent padyatra on Gandhi Jayanti, remembered Shastri
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 150 वीं जयंती पर याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में उप नेता आनंद शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में राजीव भवन से रिज मैदान तक मौन पदयात्रा निकाली गई।

विज्ञापन


इसके बाद रिज पर गांधी की प्रतिमा को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कांग्रेस के केंद्रीय नेता आनंद शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि आज देश में जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिवाद का गुणगान कर रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। वे हमारे राष्ट्रीय नेताओं से बड़े नहीं हो सकते और न ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से बड़े बन सकते हैं। आज जिस प्रकार उनका महिमा मंडन किया जा रहा है, वह भी दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


कांग्रेस के नेताओं ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की 115वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए सीटीओ के समीप उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकता। सीटीओ के समीप जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के अध्यक्ष अरुण शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पटी बांध मोदी के राष्ट्रवाद का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का यह शांति मार्च लोअर बाजार से होते हुए वापस कांग्रेस कार्यालय पहुंचा। इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन चौहान, विनय कुमार, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, सेवादल प्रमुख अनुराग शर्मा के अतिरिक्त कई पूर्व विधायक, पार्टी के पदाधिकारी,  कार्यकर्ता सेवादल, एनएसयूआई और इंटक कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed