फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress start pathyatra in himachal

भाजपा की रथयात्रा के जवाब में कांग्रेस की पथयात्रा, राहुल आएंगे

Wed, 05 Jul 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 05 Jul 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
congress start pathyatra in himachal

भाजपा की रथयात्रा के जवाब में हिमाचल में कांग्रेस की पथयात्रा होगी। इसके समापन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी आएंगे। यह यात्रा 18 जुलाई से तीन चरणों में होगी और 21 अगस्त तक चलेगी। इसमें पार्टी के विकास कार्यों का प्रचार किया जाएगा।

विज्ञापन


पथयात्रा के दौरान हर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराएंगे। पार्टी नेताओं ने तय किया कि साथ में केंद्र की मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल की नाकामियां भी लोगों को बताई जाएंगी।
विज्ञापन


यह फैसला मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में हुआ। मंगलवार को पार्टी कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस ने चुनावी रणनीति का खाका खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में एकमतता से सहमति बनी। प्रदेश के हर जिले, ब्लॉक, बूथ और गांव में कांग्रेसी पथयात्रा करेंगे। तीन चरणों में यात्रा चलेगी। 

18 से तीन चरणों में होगी यह यात्रा, विकास कार्यों का करेंगे प्रचार

congress start pathyatra in himachal

पहला चरण 18 से 24 जुलाई, दूसरा एक से सात अगस्त और तीसरा 15 से 21 अगस्त तक चलेगा। इसका समापन करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आने की उम्मीद है। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, जिला और ब्लॉक अध्यक्ष के

अलावा ब्लॉक पर्यवेक्षक एवं अग्रणी संगठनों के प्रमुख मौजूद रहे। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी से एक-एक कर चुनाव को लेकर फीडबैक लिया। निर्णय लिया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ की सूचियां तैयार की जाएंगी।  

वीरभद्र और सुक्खू के नेतृत्व की तारीफ में प्रस्ताव पास

congress start pathyatra in himachal

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू और सीएम वीरभद्र सिंह के कार्यकाल को लेकर दो प्रस्ताव पारित किए गए। कमेटी ने प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू के कामकाज की प्रशंसा में प्रस्ताव पारित किया, जिसमें संगठन में नई जान फूंकने की बात की गई। वहीं, सीएम वीरभद्र सिंह के साढ़े चार साल में किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया गया। सभी ने वीरभद्र सरकार की कामकाज तारीफ की।

तीन मंत्रियों समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में सिंचाई मंत्री विद्या स्टोक्स, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, कैबिनेट मंत्री धनीराम शांडिल, सीपीएस मनसा राम, विनय कुमार, पीसीसी उपाध्यक्ष रंगीलाराम राव, महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, रामलाल ठाकुर, अजय महाजन, नरेश चौहान, विनोद सुल्तानपुरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशीला नेगी, सेवा दल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, इंटक अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह और एनएसयूआई अध्यक्ष करुण शर्मा मौजूद रहे।

एक हफ्ते बाद मांगे जा सकते हैं कांग्रेस टिकटों को आवेदन

congress start pathyatra in himachal

बेशक अभी प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी उम्मीवारों को एक सप्ताह के बाद ही टिकटों के लिए आवेदन करने को कह सकती है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस ऐसी संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिमाचल में दोबारा सरकार बनाएगी। 

सुक्खू मंगलवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक के दौरान मीडिया से रू-ब-रू हुए तो उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है और यह नेतृत्वविहीन है। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि विपक्ष को साढ़े चार साल तक जनता की याद ही नहीं आई।

चुनाव नजदीक आते देख भाजपा नेता जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए रथ यात्रा के सहारे हैं। चुनाव नजदीक आते देख भाजपा नेता जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए रथ यात्रा के सहारे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed