फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress Seva Dals state executive will churn in 25 Dharamsala

मिशन-2019 के लिए कांग्रेस सेवादल धर्मशाला में करेगा मंथन

Sat, 17 Nov 2018 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 17 Nov 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
Congress Seva Dals state executive will churn in 25 Dharamsala
प्रतीकात्मक तस्वीर

कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी 25 को धर्मशाला में मंथन करेगी। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारी चर्चा करेंगे और संगठन की भावी रणनीति भी बनाएंगे। इस दौरान संगठन की मजबूती को लेकर सेवादल के सभी पदाधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेशभर में चलाई जा रही कांग्रेस सेवादल की गतिविधियों और कार्यक्रमों की समीक्षा भी होगी। बैठक में भी पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगी कि कितने पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और कितने निष्क्रिय हैं। 
विज्ञापन


 हाईकमान ने कांग्रेस सेवादल को सख्त निर्देश दिए हैं कि ‘काम नहीं तो पद नहीं’ फार्मूले पर अमल किया जाए। इसके अतिरिक्त  संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों से आम जनता को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि धर्मशाला में 25 नवंबर की सुबह 11 बजे संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इसमें संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश महिला संगठन, कांग्रेस सेवादल के जिला


संगठन और महासचिव, ब्लॉक संगठकों को भी विशेष रूप से मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। शर्मा के अनुसार सेवादल के सभी पदाधिकारियों के कामकाज की हर तीन माह में समीक्षा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed