फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress party high command will finalise tickets for himachal assembly elections

शिंदे ने बताया, सीएम पद और टिकटों के लिए कहां होगा अंतिम फैसला

Sun, 10 Sep 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 10 Sep 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
Congress party high command will finalise tickets for himachal assembly elections

प्रदेश कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई के माहौल में प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने साफ किया है कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे से लेकर टिकटों पर फैसला हाईकमान की मुहर से ही होगा। बचत भवन चंबा में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब शिंदे ने कहा कि वे पहले भी हिमाचल का प्रभार देख चुके हैं।

विज्ञापन


वर्ष 1993 में वीरभद्र सिंह व सुखराम के बीच मुख्यमंत्री पद की होड़ लगी थी। उस दौरान भी उन्होंने ही दोनों के बीच सुलह करवाई थी। छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की कांग्रेस पार्टी को चिंता है। अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी ही करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा तीसा में भी टिकट के लिए तीन लोगों ने शक्ति प्रदर्शन किया है। इसकी रिपोर्ट पार्टी हाई कमान को दी जाएगी। शिंदे ने कहा भाजपा सत्ता में आने पर कांग्रेस के लोगों को तंग करती है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भी केस बना दिया है। एकजुट होकर हमें भाजपा का मुकाबला करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकमान का दिया टिकट ही फाइनल

Congress party high command will finalise tickets for himachal assembly elections

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि हाईकमान का दिया टिकट कोई नहीं काट सकता। इसलिए व्यक्ति विशेष के बजाए पार्टी के समर्थन में नारे लगाए जाने चाहिए। पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है। बड़े नेता भी हाथ के निशान के सामने छोटे हैं।

उन्होंने कहा कि टिकट के लिए लड़ने की बजाए भाजपा से संघर्ष में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सरकार ने जो कार्य किए हैं, उसका लाभ प्रदेश वासी उठा रहे हैं।

चुनाव में हार जीत लगी रहती है। सुशील कुमार शिंदे 268 सीटों वाली विस क्षेत्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। हिमाचल में तो 68 विस क्षेत्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed