फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress Lok Sabha election defeat another action taken

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की एक और बड़ी कार्रवाई

Fri, 25 Jul 2014 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला,शिमला Updated Fri, 25 Jul 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
Congress Lok Sabha election defeat another action taken

बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कोई भी अध्यक्ष 60 साल से अधिक उम्र का नहीं होगा। अध्यक्ष वही बनेगा, जो कभी कांग्रेस छोड़कर नहीं गया हो।

विज्ञापन


उसका आधार भी युवा कांग्रेस या एनएसयूआई का होना चाहिए। प्रवक्ता नरेश चौहान बोले कि 31 भंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में से 20 अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। इनका ऐलान जल्द होगा।

विज्ञापन

12 विभाग होंगे भंग,जुझारू लोगों को मिलेगी जगह

Congress Lok Sabha election defeat another action taken

इसमें 12 विभागों को फिर से गठित करने का फैसला हुआ। विभागों में पार्टी के जुझारू लोगों को जगह देंगे। ओबीसी, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जनजाति, पंचायती राज, व्यापार, बुद्धिजीवी, पूर्व सैनिक, विधि, किसान-मजदूर, शिक्षक और पेंशनर विभाग हैं।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की चारों सीटों पर बुरी तरह से हार हुई है। बैठक में कांगड़ा में अगस्त में प्रभारी अंबिका सोनी की विशेष हाजिरी में एक राज्यस्तरीय सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। जल्दी ही पंचायत कमेटियों के गठन का सिलसिला शुरू करने पर भी फै सला हुआ।

सह प्रभारी ने दी मीडिया वार से हटने की नसीहत

Congress Lok Sabha election defeat another action taken

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता हर्ष महाजन, रामलाल ठाकुर, हर्षवर्द्धन चौहान, हरभजन सिंह भज्जी, रंगीलाराम राव, कुलदीप पठानिया, डा. सुभाष मंगलेट, कृष्णा मोहिनी, कुलदीप पठानिया, गीता नेगी, संजय सिंह चौहान, भुवनेश्वर गौड़, केहर सिंह खाची आदि नेताओं ने भाग लिया।

प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी राजा रामपाल सिंह ने कांग्रेस नेताओं को मीडिया वार से हटने की की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी ठीक नहीं है। कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए आपस में मिल-जुलकर ही काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed