फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress leaders starts politics on IIM in himachal

मोदी के तोहफे पर आपस में ही लड़ रहे कांग्रेसी

Mon, 14 Jul 2014 09:31 AM IST
Updated Mon, 14 Jul 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
congress leaders starts politics on IIM in himachal

मोदी सरकार की ओर से बजट में घोषणा करने के बाद हिमाचल में आईआईएम के लिए स्थान चयन पर कांग्रेसी नेताओं में रस्साकशी बढ़ गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जहां इस संस्थान को सिरमौर या सोलन में खोलने के संकेत दे चुके हैं, वहीं उन्हीं के करीबी कांग्रेस नेता रामलाल ठाकुर इसे बिलासपुर में खोलना चाह रहे हैं।

अब पूर्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के करीबी एआईसीसी सदस्य कुलदीप सिंह राठौर इस रस्साकशी में कूद गए हैं। वे इसे ऊपरी शिमला में खोलने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

कुलदीप राठौर ने कहा, शिमला में खुले आईआईएम

congress leaders starts politics on IIM in himachal

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव कुलदीप सिंह राठौर ने रविवार को जारी बयान में सरकार से मांग की है कि आईआईएम शिमला क्षेत्र में विशेष रूप से ठियोग या इसके आसपास ही खोला जाना चाहिए।

राठौर ने कहा कि मंडी को आईआईटी और ईएसआई मेडिकल कॉलेज दिया गया है। उसी तरह से कांगड़ा में केंद्रीय विश्वविद्यालय और निफ्ट खुल चुके हैं। हमीरपुर में एनआईटी है। ऊना में आईआईआईटी खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिमला के आसपास आधारभूत ढांचा है। सुविधाएं भी हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में शिमला क्षेत्र में कोई भी उच्च शिक्षा संस्थान नहीं खोला गया है। एडवांस स्टडीज और विश्वविद्यालय बहुत पुराने हैं। शिमला से कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी इसे ऊपरी शिमला में ही खुलवाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed