फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress leader mukesh agnihotri statement over cm jairam thakur

सीएम जयराम बताएं, संगीन अपराध की परिभाषा : मुकेश अग्निहोत्री

Fri, 02 Nov 2018 04:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 02 Nov 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
congress leader mukesh agnihotri statement over cm jairam thakur

नेता  प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सोलन में नागेश हत्या कांड को मामूली घटना करार दिए जाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर एतराज जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि वे यह बताएं कि उनकी नजरों में संगीन अपराध की क्या परिभाषा है।

विज्ञापन


इस प्रकार के बयान से अपराधियों के हौसले बढ़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में मनाली में रूसी महिला से दुष्कर्म, ऊना में एक नौजवान की पेड़ से लटकाकर हत्या जैसी घटनाओं से हिमाचल शर्मसार हो रहा है। प्रदेश में मौजूदा शासन में 100 हत्याएं और 250 के आसपास दुष्कर्म की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


सिरमौर के चूड़धार की एक 7 वर्षीय लड़की लापता हुई और बाद में उसका कंकाल बरामद हुआ। ऊना में भी एक व्यक्ति की 19 दिनों के बाद लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। सोलन में एक स्कूली बच्चे की हत्या के बाद प्रदर्शन कर रहे 40 लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। कसौली हत्या कांड का संज्ञान सर्वोच्च न्यायालय को लेना पड़ा जिसमें 2 सरकारी कर्मचारी मारे गए। बद्दी- नालागढ़ क्षेत्र में एक प्रिंसिपल की हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed