{"_id":"23fb7e419f3bf9021bcb5e9369d72042","slug":"congress-demonstration-againest-train-fare-stopped-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल किराए के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, रोकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल किराए के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, रोकी ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 24 Jun 2014 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन शिमला पर रेल किराया बढ़ाने के खिलाफ जबरदस्त धरना दिया। यूथ कांग्रेस ने इस धरना-प्रदर्शन के बीच केंद्र की मोदी सरकार के इस निर्णय के विरोध में मोर्चा खोला और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। युवा कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने इस प्रदर्शन के बीच सोमवार को सवेरे लगभग साढ़े 11 बजे स्टेशन पर शिमला-कालका ट्रेन को भी लगभग 15 मिनट ब्लॉक किया और यह देरी से जा पाई।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी युवा कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यात्री किराये को 14.2 प्रतिशत और भाड़ा शुल्क को 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ाना कतई ठीक नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को लोकसभा चुनावों से पहले अच्छे दिन लाने का वादा किया है।
विज्ञापन
मगर उन्होंने सत्ता में आने के एक महीने बाद ही रेल किराया बढ़ाकर भारत के लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि किराया वृद्धि के इस कदम को वापस लिया जाए। नहीं तो इससे अन्य वस्तुओं के दाम भी बढ़ जाएंगे।
महंगा हो जाएगा जरूरी सामान
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भारतीय रेलवे में रोजाना 25 लाख लोग सफर करते हैं। यह देश की लाइफ लाइन है। उन्होंने कहा कि इससे दालों, फलों, सब्जियों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी होगी।
कहा कि यूपीए सरकार चीनी और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर भी जनता को झटका देने जा रही है। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव अफजल अहमद विशेष रूप से मौजूद रहे।
उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा पत्र
युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने रेल किराया बढ़ाने के विरोध में राष्ट्रपति को भी एक पत्र भेजा है। रेलवे स्टेशन पर धरने के बाद विक्रमादित्य सिंह युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। उपायुक्त के माध्यम से पत्र दिल्ली भेजा गया। उन्होंने जनहित में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से त्वरित हस्तक्षेप की मांग की।