फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Company website crack

कंपनी की वेबसाइट में खराबी, बिल की नहीं मिल रही रसीदें

Fri, 25 Jun 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Company website crack
खाते से कट रहे पैसे, तीन से परेशान हैं उपभोक्ता, कंपनी ने आईटी विभाग के साथ बुलाई बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में पेयजल बिल भुगतान की ऑनलाइन व्यवस्था ठप हो गई है। शहर में सैकड़ों उपभोक्ताओं के खाते से पैसे तो कट गए लेकिन बिल भुगतान की रसीद नहीं मिल रही है। अब यह उपभोक्ता कंपनी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
तीन दिन से कंपनी की वेबसाइट में यह खराबी चल रही है। सबसे ज्यादा परेशानी लोक मित्र केंद्र संचालकों को झेलनी पड़ी है। इन्होंने जो बिल ऑनलाइन जमा करवाए थे, उनकी रसीद इन्हें नहीं मिली है। शहर में पानी के 35 हजार से अधिक पेयजल उपभोक्ता हैं। इन्हें इन दिनों मार्च और अप्रैल से लेकर जून तक के पानी के बिल जारी हो रहे हैं। लोग घर बैठे कंपनी की वेबसाइट पर बिल भुगतान तो कर रहे हैं, लेकिन खाते से पैसे कटने के बावजूद उन्हें रसीद नहीं मिल रही। कंपनी के पास ऐसे दर्जनों लोगों की शिकायतें आई हैं। कई लोग बैंक स्टेटमेंट लेकर कंपनी कार्यालय पहुंच रहे हैं। पेयजल कंपनी का कहना है कि तीन दिन से सॉफ्टवेयर में खराबी आई है। इस बारे में आईटी विभाग से बात कर ली है। शनिवार को विभाग के साथ कंपनी ने बैठक भी बुला ली है। एजीएम हरमेश भाटिया ने बताया कि लोगों की शिकायतें मिली हैं जिसके बाद बैठक बुलाई है। जल्द साफ्टवेयर को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जल्द जारी होगा हेल्पलाइन नंबर
कंपनी के मुताबिक जिन लोगों के खाते से पैसे कट गए हैं और रसीदें नहीं मिली हैं, उनकी मदद के लिए पेयजल कंपनी हेल्पलाइन सेवा भी शुरू करने जा रही है। लोग घर बैठे अपने भुगतान की जानकारी देकर बिल संबंधी परेशानी दूर कर सकते हैं। शनिवार को यह हेल्पलाइन सेवा शुरू करने की तैयारी है। कंपनी का कहना है कि लोग वार्ड कार्यालय में आकर भी बिल भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जारी होने लगे
हैं जून माह तक के बिल
शहरवासियों को मार्च से लेकर जून तक के बिल जारी होने लगे हैं। ज्यादातर उपभोक्ताओं को अप्रैल और मई से बिल जारी हो रहे हैं। कोरोना के चलते मई में बिलिंग पूरी तरह से ठप थी। अब इसे फिर शुरू कर दिया है। लोगों को दो से तीन महीने के बिल दिए जा रहे हैं। सभी बिल पुरानी दरों पर ही जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed