{"_id":"7302e4ef69850818fc6618b3e1c9164c","slug":"commttee-will-decide-on-bonus-of-electricity-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों बिजली कर्मियों के बोनस पर फैसला जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों बिजली कर्मियों के बोनस पर फैसला जल्द
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 24 Jul 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के तकरीबन चार हजार दैनिक कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला सरकार की सर्विस कमेटी करेगी। बोर्ड प्रबंधन इस मामले को जल्द ही सर्विस कमेटी में ले जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि पिछले दिनों बोर्ड आफ डायरेक्टर की बैठक में बोनस देने का फैसला ले लिया गया था। बोर्ड में 1980 के दशक से तैनात दैनिक वेतन कर्मचारियों को बोनस नहीं दिया जा रहा था।
विज्ञापन
यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जिसके बाद कर्मचारियों को राहत मिली थी। कोर्ट के आदेश के बाद बोर्ड इस मामले को पिछले बीओडी में ले गया था। जहां से ग्रीन सिग्नल मिल गया है।
विज्ञापन
बोर्ड के प्रबंध निदेशक पीसी नेगी ने बताया कि तीन से चार दिन के भीतर पूरा प्लान तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव सरकार की सर्विस कमेटी में भेजा जाएगा, जहां से स्वीकृति मिलने के बाद कर्मचारियों को बोनस दे दिया जाएगा।