फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cold waves in himachal after snowfall.

हिमाचल के 5 शहरों में पारा मानइस में, पढ़ें अपडेट

Wed, 20 Jan 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 Jan 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
cold waves in himachal after snowfall.

हिमाचल के पांच शहरों में पारा शून्य से नीचे लुढ़क गया है। मौसम बेशक साफ हो गया हो, मगर हल्की बारिश और बर्फबारी के बाद पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। केलांग में तो न्यूनतम तापमान -11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र शिमला के मुताबिक बुधवार को शिमला में तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कल्पा में -5.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि डलहौजी में भी तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मनाली में -4.4 डिग्री तापमान आंका गया।
विज्ञापन


प्रदेश के इन पांच शहरों में न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे चला गया है। उधर, मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि 25 जनवरी तक मौसम के साफ रहने के आसार हैं। 26 जनवरी को ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर वर्षा और हिमपात हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मैदानी-निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। बुधवार दोपहर के समय जारी की गई सूचना के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कल्पा, बिझड़ी, शिमला और मशोबरा में हिमपात हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed