फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cocoon Sale Traders from West Bengal arrived to buy cocoons In HP

Cocoon Sale: कोकून खरीद के लिए पश्चिमी बंगाल से पहुंचे व्यापारी, रेशम पालकों को मिल रहे अच्छे दाम

Tue, 25 Jun 2024 06:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 25 Jun 2024 06:17 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कोकून के अच्छे दाम मिलने से रेशम पालकों के चेहरे खिल गए हैं। अन्य राज्यों के व्यापारी भी कोकून की खरीद के लिए हिमाचल पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन
Cocoon Sale Traders from West Bengal arrived to buy cocoons In HP
कोकून बेचने बैठी महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पहली बार खुले बाजार में कोकून की बिक्री होने से रेशम पालकों को बेहतर दाम मिलने लगे हैं। अच्छी किस्म की कोकून की खरीद के लिए पहली बार पश्चिम बंगाल के व्यापारी हिमाचल पहुंचे हैं। इससे रेशम पालकों को बेहतर दाम मिलने से मिलने लगे हैं।

विज्ञापन


रेशम पालन विभाग की ओर से तैयार कोकून की खरीद के लिए 21 जून से आठ जुलाई तक विभिन्न स्थानों पर बिक्री की जएगी। सबसे पहले कोकून की बिक्री खुले बाजार में बिलासपुर जिला के घुमारवीं में 21 जून से शुरू की गई है। यहां करीब आधा दर्जन पश्चिम बंगाल के व्यापारी खरीद के लिए पहुंच गए हैं जबकि स्थानीय व्यापारी भी खरीद कर रहे हैं। यहां पर चार दिनों तक 50 क्विंटल से अधिक कोकून खरीदा गया है। इससे रेशम कीट पालकों को प्रति किलो का अधिकतम 1300 से 1400 रुपये दाम मिले हैं। जोकि वर्ष 2023 से 200 से 300 रुपये ज्यादा है।
विज्ञापन


प्रदेश में 10 मंडलों के अधीन 79 रेशम पालन एवं प्रशिक्षण केंद्रों में करीब 10500 किसान रेशम पालक व्यवसाय से जुड़े होने के कारण कोकून बेचकर आर्थिकी स्थिति को मजबूत करने में लगे हैं। हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर के रेशम पालक कोकून बेचने को तैयार बैठे हैं। इस बार कोकून की अच्छी फसल होने के कारण रेशम पालकों को मुंह मांग दाम मिल रहे हैं और पश्चिम बंगाल व प्रदेश के व्यापारी अच्छी क्वालिटी वाला कोकून खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब कहां पर होगी बिक्री
मंडी के पंडोह में 28-29 जून, संधोल में 30 जून को खरीदा जाएगा। स्योह में पहली जुलाई, मौंही में 2 जुलाई, कांगड़ा के पालमपुर में 3 जुलाई, देहरा-नुरपुर में 4-5 जुलाई, हमीरपुर के नादौन में 6-7 जुलाई और सिरमौर जिला के धौलाकुआं में 8 जुलाई को कोकून खरीदा जाएगा। इस बार खुली बिक्री होने के कारण रेशम पालकों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। प्रदेश में इस बार करीब 200 मीट्रिक टन कोकून की बिक्री की उम्मीद है।
 

कोकून की खरीद 21 जून से शुरू हो चुकी है। बिलासपुर जिला के घुमारवीं में चार दिनों में पश्चिमी बंगाल व प्रदेश के एक दर्जन व्यापारियों ने करीब 50 क्विंटल से अधिक कोकून खरीद लिया है और 27 जून तक खरीदा जाएगा- मदन लाल शर्मा, विकास अधिकारी, रेशम कीट पालन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed