शिमला के लिए अमर उजाला की वेबसाइट लांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला की खबरें फटाफट पढ़ने का अब एक ही ठिकाना होगा-Shimla.amarujala.com
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश की सिंचाई और जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा उपस्थित थे।
लोकार्पण अमर उजाला द्वारा आयोजित विशेष्ा कार्यक्रम प्रतिभा सम्मान समारोह में किया गया। Shimla.amarujala.com अमर उजाला के न्यूज पोर्टल Amarujla.com का नया पड़ाव है।
जानिए, क्या-क्या होगा आपकी वेबसाइट में
Shimla.amarujala.com के जरिए अब आप प्रदेश की राजनीति, शहर की हलचल, अपराध, कला-संस्कृति, शिक्षा और रोजगार की सभी खबरें अब आप अपने कम्प्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और टैबलेट पर पल भर में पढ़ सकेंगे।
आपको इंतजार नहीं करना पड़ेगा, हर वाकये की एक-एक तस्वीर चंद मिनटों में सामने होगी।
साथ ही छुट्टियों के लिए होगा वीकेंड प्लानर और शिमला क्लब में होगा हिमाचल के होनहारों की उपलब्धियों का लेखा जोखा। सरकार के सभी फैसलों पर नजर रखने और कर्मचारियों से जुड़ी हर एक खबर के लिए होगा ऑफिस-ऑफिस।
फेसबुक पेज पर भी लें ताजा अपडेट्स
वेबसाइट में शहरनामा और खाना खजाना जैसे फीचर भी हैं। वेबसाइट पर आपको आसपास के शहरों की हर एक छोटी बड़ी खबर भी पढ़ने को मिलेगी। वेबसाइट के जरिए आप हमें अपनी खबरें तस्वीरें और वीडियो भी भेज सकते हैं।
वेबसाइट पर फिल्मों के शो बुक करने की सुविधा भी दी गई है। खबरों का ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारी वेबासाइट के फेसबुक पेज www.facebook.com/AUNewsShimla से भी जुड़ सकते हैं।
आपको अपने फेसबुक एकाउंट से बस हमारा पेज लाइक करना होगा। वहां आप अपनी राय भी जाहिर कर सकते हैं।
कई शहरों में हो चुकी है सफल लॉन्चिंग
www.amarujala.com अपने पाठकों से जुड़ने के लिए लखनऊ, देहरादून, दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ की हाइपर लोकल साइट भी लांच कर चुका है। लखनऊ में हमारी साइट Lucknow.amarujala.com का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था।
देहरादून की वेबसाइट dehradun.amarujala.com का उद्घाटन उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यंमंत्री विजय बहुगुणा ने किया था।