फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cm virbhadra singh to be a professor in Delhi university

राजनीति में नहीं थी आने की इच्छा, ये बनना चाहते थे सीएम वीरभद्र

Fri, 07 Oct 2016 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 07 Oct 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
Cm virbhadra singh to be a professor in Delhi university

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्हें पढ़ाई का बहुत शौक था और राजनीति में शामिल होने की उनकी कोई इच्छा नहीं थी। वे दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनने की इच्छा रखते थे। यदि लाल बहादुर शास्त्री ने उन्हें इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू से न मिलाया होता तो वह राजनेता न होते। कहा कि जब वे इंदिरा गांधी और पंडित नेहरू से मिले तो उन्हें कहा गया कि उन्हें महासू क्षेत्र से टिकट दिया जा रहा है। उन्होंने इस बात को हमेशा गोपनीय रखा, मगर एक दिन सभी को हैरानी हुई जब उन्हें महासू लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया। 

विज्ञापन


उस दिन से वे अच्छे और बुरे दौर में कांग्रेस के साथ हैं। जब तक जीवित हैं, तब तक कांग्रेस के साथ रहेंगे। मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय आकलन एवं प्रत्यायन परिसर (नैक) दल ने गत सायं बुधवार को भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस बात से सहमत हैं कि विद्यार्थी नेताओं को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए, मगर यह मेरिट के आधार पर होना चाहिए। वे सेंट स्टीफन महाविद्यालय दिल्ली के छात्र रहे हैं और उन्होंने कभी भी छात्र राजनीति में भाग नहीं लिया। 
विज्ञापन


हालांकि, वहां मेरिट के आधार पर निर्वाचित छात्र कार्यकारिणी होती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों को राजनीति का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। हालांकि, वे लोक सभा और विधानसभा चुनाव में वोट के लिए स्वतंत्र है, परंतु वे राजनीति के उपदेशक नहीं हैं और न ही उन्हें शिक्षण संस्थानों में कोई राजनीतिक कार्यालय चलाने चाहिए। मुख्य सचिव वीसी फारका, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार टीजी नेगी, प्रो वाइस चांसलर आरएस चौहान, पंजीयक पंकज ललित, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक आरएस नेगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अन्य परिसर को 200 बीघा जमीन चिन्हित

Cm virbhadra singh to be a professor in Delhi university

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के दूसरे परिसर के लिए घणाहट्टी के निकट लगभग 200 बीघा जमीन चिन्हित की गई है, क्योंकि वर्तमान परिसर के विस्तार की बेहद कम संभावनाएं हैं। इस नए परिसर में नए छात्रावास, शिक्षा खंड का निर्माण किया जाएगा। विश्वविद्यालय को दी जाने वाली वित्तीय सहायता को 79 करोड़ से बढ़ाकर 90 करोड़ रुपये किया गया है। 

और समय आने पर और वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। नैक दल के अध्यक्ष इंद्र वर्धन त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति एडीएन बाजपेयी ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि वित्तीय सुरक्षा के बारे में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय देश भर के विश्वविद्यालयों में तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed