हिमाचल विस चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर सीएम वीरभद्र सिंह का बड़ा दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत को लेकर सीएम वीरभद्र सिंह ने बड़ा दावा किया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का समापन करेंगे।
इसके लिए वे एक दिन पहले ही सोमवार को दोपहर बाद रामपुर पहुंचे। देर शाम को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रामपुर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव पर चर्चा की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार कांग्रेस सरकार रिपीट करेगी। 11 से 14 नवंबर तक चलने वाले लवी मेले का शुभारंभ राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया था। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को दोपहर बाद 3:30 बजे शिंगला हेलीपैड पहुंचे।
मुख्यमंत्री का हुआ जोरदार स्वागत
यहां मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक सूद, रामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, सीपीएस नंदलाल, पंचायत समिति अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी अनिरुद्ध बिष्ट और कृष्णा गोपाल, महासचिव जेएल डमालू, पार्षद ध्रुव, आनंद नेगी,
हुकुम सिंह, महेश सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री लवी मेले का समापन मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे करेंगे। इस दौरान उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर, एसपी सौम्या सहित कई अन्य अधिकारी और नेता भी मौजूद रहेंगे।