फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh remove shimla gramin congress president

दिल्ली से लौटते ही सीएम वीरभद्र सिंह ने पार्टी में किया ये बड़ा बदलाव

Sun, 01 Oct 2017 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 01 Oct 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh remove shimla gramin congress president

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शिमला पहुंचते ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। सीएम ने शिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष रितेश कपरेट को पद से हटवा दिया है।

विज्ञापन


रितेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र से विक्रमादित्य के चुनाव लड़ने का एलान करने के बाद हुई इस उठापटक से सियासी माहौल गर्मा गया है। अब मुख्यमंत्री के करीबी और हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा को शिमला ग्रामीण कांग्रेस की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


सीएम बीते शुक्रवार को ही राहुल गांधी से बात करके दिल्ली से लौटे हैं। दिल्ली में उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि प्रदेश अध्यक्ष ने बिना उनकी सलाह लिए कई जिलों के अध्यक्ष बना दिए। वे शिमला ग्रामीण से विधायक हैं और उन्हें पता तक नहीं कि वहां सुक्खू ने किसे जिला कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तो वे शिमला ग्रामीण से अपने बेटे को चुनाव लड़ाने का एलान कर चुके हैं। सीएम के दिल्ली से लौटने के बाद शिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष रितेश कपरेट को पद से हटाने का प्रेसनोट जारी कर दिया गया। रितेश कपरेट को अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद संगठन में खूब चर्चा हो रही है। 
 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि यशवंत छाजटा को जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  यशवंत छाजटा जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के जुब्बल से संबंध रखते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि  छाजटा की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी

विक्रमादित्य के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं रितेश

cm virbhadra singh remove shimla gramin congress president

रितेश कपरेट ने युवा कांग्रेस के चुनावों में विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। विक्रमादित्य सिंह के युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश कांग्रेस सचिव रितेश कपरेट को शिमला ग्रामीण कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया था।

बताया जा रहा है कि कपरेट की यह नियुक्ति मुख्यमंत्री को पहले दिन से ही खटक रही थी। अब बेटे को चुनाव मैदान में उतारने की पूरी तैयारी करने के बाद मुख्यमंत्री ने बड़ा दांव खेलते हुए सबसे पहले अपने करीबी को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की कमान दिलाई है। रितेश कपरेट से पहले प्रकाश ठाकुर शिमला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष थे। प्रकाश ठाकुर को केहर सिंह खाची की जगह अध्यक्ष बनाया गया था। 

दिल्ली से लौटे वीरभद्र, बोले - हाईकमान के फैसले से हूं संतुष्ट 

cm virbhadra singh remove shimla gramin congress president

नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सीएम वीरभद्र सिंह शनिवार को शिमला लौट आए। यहां पहुंचते ही सीएम ने अपनी टीम के खास लोगों से बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। इससे पूर्व दिल्ली में परिवहन मंत्री जीएस बाली और पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने भी सीएम से मुलाकात की। 

शनिवार शाम को जाखू में रावण दहन के बाद सीएम ने पत्रकारों से बातचीत की।  दिल्ली दौरे के बाद जिम्मेदारी बढ़ने के सवाल पर सीएम ने कहा - मैं हाईकमान से संतुष्ट हूं। जब उनसे पूछा गया कि क्या संगठन में खींचतान को लेकर हाईकमान से कोई बात हुई है तो सीएम बोले - अब संगठन में इस तरह की बातों पर विराम लग गया है। राहुल गांधी की रैली को लेकर सीएम ने कहा कि इसकी तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed