फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh launched E Health Card yojna

सीएम वीरभद्र ने लांच की ई हेल्थ कार्ड योजना, मिलेंगी ये सुविधाएं

Thu, 03 Aug 2017 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 03 Aug 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh launched E Health Card yojna

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इलेक्ट्रानिक हेल्थ कार्ड एवं निशुल्क इंसुलिन योजना सहित आधा दर्जन स्वास्थ्य योजनाएं लांच की है। एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर की मौजूदगी में इन योजनाओं को शुरू किया गया। ई हेल्थ कार्ड योजना शुरू करने वाला हिमाचल प्रदेश दक्षिण पूर्वी एशिया क्षेत्र का पहला राज्य बन गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा सार्वभौमिक स्वास्थ्य संरक्षण योजनाएं, स्वास्थ्य बुलेटिन विवरणिका, हेमोफिलिक रोगियों का निशुल्क इलाज, मिजल्स और रूबेला अभियान की शुरुआत हो गई है। उन्होंने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के विशेष वार्ड खंड की आधारशिला भी रखी। वीरभद्र सिंह ने कहा कि मेरा हमेशा ही यह मत रहा है कि स्वास्थ्य अधोसंरचना, शिक्षा, सड़क इत्यादि के विस्तार की बात हो अथवा अन्य विकास योजनाओं का निर्माण हो।
विज्ञापन


जो भी कार्य किया जाए, वह गुणात्मक और समयबद्ध होना चाहिए। सरकार ने मौजूदा कार्यकाल के दौरान राज्य के लिए चार नए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत करवाएं हैं। नाहन तथा चंबा में मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुका है, जबकि मंडी में जल्द शुरू हो जाएगा। हमीरपुर के भवन का निर्माण कार्य वन स्वीकृति के चलते आरंभ नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त राज्य के दूरदराज तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक आयुर्वेद संस्थान खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जो कुछ भी विकास कार्य कर रही है, वे सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 18 वर्ष की आयु से कम के मधुमेह रोगियों के लिए निशुल्क इंसुलिन की योजना के निर्माण के लिए डा. जेके मोक्टा को सम्मानित भी किया।

स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि इन योजनाओं से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। सार्वभौमिक स्वास्थ्य योजना में किसी भी योजना के अंतर्गत न आने वाले लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। मधुमेह रोगियों के लिए डायलिसिस की सुविधा चार जिलों के क्षेत्रीय अस्पतालों में आरंभ की गई थी, जिसे चरणबद्ध ढंग से प्रदेश के सभी क्षेत्रीय अस्पतालों में भी शुरू किया जाएगा।

300 जीवन रक्षक दवाइयां सभी सामुदायिक, प्राथमिक तथा उपस्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध करवाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव स्वास्थ्य नंद लाल, एसीएस स्वास्थ्य प्रबोध सक्सेना, एसीएस  श्रीकांत बाल्दी, एनएचएम एमडी पंकज रॉय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


ई हेल्थ कार्ड योजना
यूनिवर्सल हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के तहत ई हेल्थ कार्ड में गैर संक्रमित रोगों के लिए तीस हजार रुपये का बीमा कवर मिलेगा। हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, मधुमय जैसी बीमारियों का उपचार इस कार्ड की मदद से हो सकता है। इस कार्ड के लिए 365 रुपये का वार्षिक प्रीमियम देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed