{"_id":"588ad3544f1c1b380fcf525a","slug":"cm-virbhadra-singh-inaugurate-hall-of-fame-section-for-army-at-hp-state-museum","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने शहीदों को किया सलाम, स्टेट म्यूजियम में जान सकेंगे वीर गाथाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने शहीदों को किया सलाम, स्टेट म्यूजियम में जान सकेंगे वीर गाथाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 28 Jan 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के वीर जवानों और उनकी बहादुरी के कारनामों को अब आप शिमला स्थित स्टेट म्यूजियम में जाकर जान सकेंगे। सीएम वीरभद्र सिंह ने देश के लिए शहीद होने वाले जांबाज जवानों के लिए म्यूजियम में बने हॉल ऑफ फेम सेक्शन का वीरवार को उद्घाटन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह म्यूजियम का यह सेक्शन युवाओं को उन वीर जवानों की याद दिलाएगा जिन्होंने देश के लिए अपने जान की बाजी तक लगा दी। इस सेक्शन में देश उन शहीदों को शामिल किया गया है जिन्हें उनकी वीरता के लिए परमवीर चक्र समेत अन्य वीरता पुरस्कार मिले हैं।
विज्ञापन
इसमें लोगों को 1948, 1962, 1965 और 1971 की लड़ाइयों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों और सेना के वीर जवानों का सम्मान करती है। इसीलिए धर्मशाला में वार मेमोरियल बनाने का भी फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसका मकसद सेना के उन जवानों को याद करना है जो देश के लिए शहीद हुए हैं। इन्हें देख कर युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे सेना में शामिल होकर हिमाचल का गौरव बढ़ाएंगे। इस मौके पर सेना के भी कई अफसर मौजूद रहे।