फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh in Niti Aayog meeting in delhi

230 करोड़ की प्रतिपूर्ति राशि केंद्र सरकार के पास लंबित: सीएम वीरभद्र

Mon, 24 Apr 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/शिमला Updated Mon, 24 Apr 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh in Niti Aayog meeting in delhi

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के हिस्से के रूप में त्वरित सिंचाई कार्यक्रम और राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम जैसी कुछ केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए धन आवंटन में भारी कमी आई है। इसके नतीजे में इन स्कीमों के तहत चले कार्यों को पूरा करने में कठिनाई आ रही है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में नीति आयोग की शासकीय परिषद की तृतीय बैठक में बोल रहे थे। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम के तहत 105 करोड़ रुपये और बाढ़ नियंत्रण कार्यक्रम में 125 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति राशि केंद्र सरकार के पास लंबित है। राज्य को राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत वर्ष 2013-14 में प्राप्त निधि से गत तीन वर्षों के दौरान 148 करोड़ रुपये की कम राशि मिली है।

विज्ञापन

संबंधित स्कीमों के तहत काम पूरा करने में आ रही भारी कमी

cm virbhadra singh in Niti Aayog meeting in delhi

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत जहां 2013-14 में 77.40 करोड़ रुपये की राशि मिली थी, वहीं वर्ष 2016-17 में केवल 52.76 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। मुख्यमंत्री ने पर्वतीय राज्यों में कृषि क्षेत्र पर अधिक निवेश की जरूरत के दृष्टिगत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत आवंटन में वृद्धि का आग्रह किया। 

वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्य के 12 राजकीय महाविद्यालयों में वर्ष 2017-18 से 1000 विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक शिक्षा में स्नातक पाठ्यक्रम शुरू करने के अलावा स्नातक कोर्स के लिए कौशल विकास पाठ्यक्रमों को जोड़ा जा रहा है। राज्य ने 2016 में खुले में शौच मुक्त ग्रामीण के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल किया है। स्कूलों में सफाई और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों को पुरस्कार देने की योजना बनाई है। 

कार्य योजना तैयार कर रही सरकार

cm virbhadra singh in Niti Aayog meeting in delhi

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आर्थिकी के समावेशी और स्थायी विकास के लिए 15 वर्ष का विजन, सात वर्षीय रणनीति और तीन वर्षीय कार्य योजना तैयार कर रही है। 69 अनुश्रवणीय लक्ष्यों की मदद से सतत विकास के 17 लक्ष्यों को हासिल किया जाना है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्य ने आधार पंजीकरण में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है।

और अक्तूबर 2014 में मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी आधार के माध्यम से सीधे उनके खाते में जमा करवाने में प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। परिवार रजिस्टर को डिजिटाइज करने में भी हिमाचल पहला राज्य है और प्रदेश के सभी घरों की सूचना ऑनलाइन प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्मार्ट शासन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करने में बेहतर प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन

जीएसटी कानून पर उठाए जा रहे उचित कदम

cm virbhadra singh in Niti Aayog meeting in delhi

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जीएसटी कानून पर उचित कदमउठाए जा रहे हैं। जीएसटी कार्यशालाओं और सेमीनारों का आयोजन किया जा रहा है। हेल्प डेस्क की स्थापना की जा रही है, जो व्यवसायियों की समस्याओं का समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

सीएम वीरभद्र सिंह कल लौटेंगे
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को भी नई दिल्ली में ही होंगे। वे मंगलवार तक ही वापस शिमला लौट सकते हैं। सोमवार को वे नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी नेताओं से बात कर सकते हैं। अपने खिलाफ चल रहे सीबीआई और ईडी मामलों पर भी अधिवक्ताओं से चर्चा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed