फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh hits out at pm narendra modi

मुझे बहुत प्यार करते हैं मोदी, पीछे लगा दीं कई जांच एजेंसियां: वीरभद्र

Mon, 02 Oct 2017 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परागपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, परागपुर (कांगड़ा) Updated Mon, 02 Oct 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh hits out at pm narendra modi

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि भाजपाई पीएम नरेंद्र मोदी को एटम बम समझते हैं लेकिन जनता भाजपा की इस गलतफहमी को विधानसभा चुनाव में दूर कर देगी। रविवार को डाडासीबा में आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी मुझे बहुत प्यार करते हैं। तभी तो उन्होंने एक केस में ही मेरे पीछे कई जांच एजेंसियां लगा दी हैं।

विज्ञापन


इसके पीछे वित्त मंत्री अरुण जेटली का हाथ है। ऐसा करके जेटली को अच्छी नींद आती है पर मैं उनकी नींद में खलल नहीं डालना चाहता। अंत में जीत सच्चाई की ही होगी। यह बात शास्त्रों और ग्रंथों में भी लिखी हुई है कि सच को परेशान किया जा सकता है लेकिन मिटाया नहीं जा सकता। 

विज्ञापन

जीएसटी से व्यापारी भ्रमित

cm virbhadra singh hits out at pm narendra modi

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों को जोड़ने में विश्वास रखती है, जबकि भाजपा हमेशा जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर लोगों को विभाजित करती है।

वह व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करते हैं लेकिन मोदी को सामाजिक व अन्य मुद्दों पर लोगों को बांटने का प्रयास नहीं करना चाहिए। आज स्थिति यह है कि गुजरात में ही प्रधानमंत्री को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उनका ग्राफ तेजी से गिर रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति है। सबसे ज्यादा व्यापारी वर्ग भ्रमित हो रहा है। पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी आर्थिक दर में गिरावट और रोजगार अवसर सृजित करने में नाकाम रहने पर मोदी सरकार पर कई सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed