{"_id":"589429584f1c1b9c35e8100e","slug":"cm-virbhadra-singh-at-jwalamukhi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र आज ज्वालामुखी में, जनता को देंगे करोड़ों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वीरभद्र आज ज्वालामुखी में, जनता को देंगे करोड़ों की सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के कांगड़ा जिला के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आज विधायक संजय रतन के हलके ज्वालामुखी में लोगों कों करोड़ों रुपये की सौगात देने जा रहे हैं। सीएम की आज ज्वालाजी में तीन जनसभाएं भी होनी हैं।
विज्ञापन
सीएम ने सुबह के समय शाहपुर में सड़क का उद्घाटन भी किया। कहा कि इस सड़क से यहां के हजारों लोगों को फायदा होगा। वहीं, मुख्यमंत्री के दौरे के लिए ज्वालामुखी को रंग बिरंगी लाइटों और तोरणद्वारों से सजाया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आज लगडू-हरदीपुर पेयजल योजना का शिलान्यास कर रहे हैं। साथ ही लगडू में नकेड खड्ड पुल का शिलान्यास और रावमापा लगडू के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
खुंडियां में सीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम शाम 5 बजे ज्वालामुखी में मातृ सदन का उद्घाटन भी करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के लिए समस्त विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।