फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh Angery With Congress Leaders.

कांग्रेस पदाधिकारियों पर भड़के सीएम वीरभद्र, कहा अनुशासनहीन

Wed, 07 Dec 2016 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 07 Dec 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh Angery With Congress Leaders.

डॉ. भीमराव अंबेडकर के 61वें महापर्वनिर्वाण दिवस पर कांग्रेस के पदाधिकारियों के मौके से नदारद रहने पर सीएम वीरभद्र सिंह मंगलवार को भड़क गए। मुख्यमंत्री ने ऐसे अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों के मौजूद नहीं रहने को अनुशासनहीनता करार दिया।

विज्ञापन


संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापर्वनिर्वाण दिवस पर मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अंबेडकर चौक चौड़ा मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


मंगलवार को अंबेडकर चौक पर सीएम वीरभद्र सिंह ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारियों को ऐसे सार्वजनिक मौकों में हिस्सा लेना चाहिए। मगर वे लंबे समय से देख रहे हैं कि ऐसे कई सार्वजनिक समारोहों से कांग्रेस पदाधिकारियों का दूरी बनाना सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम बोले पिछले कुछ वक्त से तोड़ी जा रही परंपरा

CM Virbhadra Singh Angery With Congress Leaders.

सीएम ने कहा कि ऐसे लोग सालों से चली आ रही कांग्रेस की परंपरा को तोड़ते नजर आ रहे हैं। नेताओं को लोगों के साथ ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए। इससे पहले भी कई सार्वजनिक कार्यक्रम होते रहे हैं, जिनमें पार्टी के नेता शामिल होते थे।

उसी के बाद लोग कांग्रेस भवन में होने वाले समारोह में जाते थे, मगर पिछले कुछ वक्त से इस परंपरा को तोड़ा जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बाबा साहिब अंबेडकर को सामाजिक सहिष्णुता और समानता के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाला व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनके विचार और दर्शन आज के समय में भी प्रासंगिक हैं।

वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल, लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर, उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी, नगर निगम आयुक्त पंकज राय, अंबेडकर स्टूडेंट्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश, बाबा साहिब अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी शिमला, अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

सुक्खू बोले, पार्टी कार्यालय में होता है कार्यक्रम

CM Virbhadra Singh Angery With Congress Leaders.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की इस प्रतिक्रिया के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यक्रम पार्टी कार्यालय में होता है। मंगलवार को ये कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में स्थानीय नेताओं को इस कार्यक्रम में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed