फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said Govt will bear the cost of treatment of the girl student injured in the deadly attac

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- जानलेवा हमले में घायल छात्रा के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार

Mon, 22 Apr 2024 12:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Apr 2024 12:44 PM IST
सार

प्रदेश के पालमपुर के नए बस अड्डे पर काॅलेज छात्रा पर दराट के हमला करने की घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दुख जताया है।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said  Govt will bear the cost of treatment of the girl student injured in the deadly attac
धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के नए बस अड्डे पर काॅलेज छात्रा पर दराट के हमला करने की घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दुख जताया है। एक दिन के प्रवास के बाद मुख्यमंत्री सोमवार को धर्मशाला से रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार घायल छात्रा के इलाज का खर्च उठाएगी। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जानलेवा हमले की शिकार छात्रा के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं। 

विज्ञापन


सबूत और तथ्य हमारे पास हैं, तभी कर रहे विधायकों की खरीद-फरोख्त होने की बात : सुक्खू
 मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सबूत और तथ्य हमारे पास हैं। तभी विधायकों की खरीद-फरोख्त होने की बात कर रहे हैं। जांच पूरी होने पर भाजपा के धनबल का सारा खेल जनता के सामने आ जाएगा। 
विज्ञापन


क्या है मामला
शनिवार को पालमपुर के नए बस अड्डे पर सुमित कुमार निवासी नगरोटा बगवां ने छात्रा पर दराट से कई वार किए थे। गंभीर रूप से घायल छात्रा का पीजीआई में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी शनिवार को ही पकड़ लिया था, बावजूद इसके लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि आरोपी को फांसी दी जाए। गुस्साए लोगों को देख थाने का दरवाजा बंद कर दिया गया आैर बाहर स्पेशल कमांडो तैनात कर दिए।  घटना के बाद लोग गुस्से में हैं। छात्रा के गांववासियों ने रविवार को पालमपुर थाने के बाहर प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed