फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dalhousie: Bear wanders into inhabited area in search of food, gets head stuck in a canister; ordeal lasts man

डलहौजी: खाने की तलाश में आबादी में पहुंचा भालू, कनस्तर में फंसा सिर, छह घंटों तक चला रेस्क्यू, देखें वीडियो

Sat, 19 Sep 2026 11:54 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, डलहौजी (चंबा)।
अमर उजाला नेटवर्क, डलहौजी (चंबा)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Sep 2026 11:54 AM IST
सार

भालू के सिर में कनस्तर फंसा हुआ था। इसके चलते भालू परेशान होकर इधर-उधर घूमता नजर आया। भालू को इस हालत में देखकर स्थानीय लोगों और राहगीरों में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
Dalhousie: Bear wanders into inhabited area in search of food, gets head stuck in a canister; ordeal lasts man
कनस्तर में फंसा भालू का सिर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की पर्यटन नगरी डलहौजी में शनिवार सुबह उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब बस अड्डे के समीप एक भालू दिखाई दिया। भालू के सिर में कनस्तर फंसा हुआ था। इसके चलते भालू परेशान होकर इधर-उधर घूमता नजर आया। भालू को इस हालत में देखकर स्थानीय लोगों और राहगीरों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय बस अड्डे के आसपास लोगों की आवाजाही के बीच भालू दिखाई दिया। उसके सिर में कनस्तर फंसा होने के कारण वह ठीक से देख नहीं पा रहा था और उसे चोट लगने का खतरा था। इसे लेकर भी लोगों में चिंता बनी रही।

विज्ञापन

कर्मचारी सावधानीपूर्वक भालू को रेस्क्यू करने में जुटे
इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। टीम ने लोगों को भालू से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। वन विभाग के कर्मचारी सावधानीपूर्वक भालू को रेस्क्यू करने के प्रयास में जुटे रहे। आखिरकार करीब छह घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भालू को पकड़ कर पहले पिंजरे में डाला गया। इसके बाद भालू के सिर से कनस्तर को काटकर हटाया गया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। भालू के सिर में कनस्तर कैसे फंसा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पांच बजे से चला  रेस्क्यू
डलहौजी जैसे वन क्षेत्र से घिरे पर्यटन स्थल में वन्यजीवों की आवाजाही अक्सर देखने को मिलती है। ऐसे में विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखाई देने पर उनके करीब न जाएं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें। डीएफओ डलहाैजी कुलदीप जम्वाल ने कहा कि सुबह पांच बजे भालू को लेकर सूचना मिली थी। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। भालू को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है। भालू पूरी तरह स्वस्थ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed