फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Video: ABVP and SFI activists clash near Summerhill police post; two injured, police force deployed at the sce

शिमला: समरहिल चौकी के पास एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ता भिड़े, दो घायल; माैके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

Sat, 19 Sep 2026 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Sep 2026 10:38 AM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया। घटना करीब 8:30 बजे समरहिल चौकी के पास हुई। 

विज्ञापन
Video: ABVP and SFI activists clash near Summerhill police post; two injured, police force deployed at the sce
समरहिल चौकी के पास एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ता भिड़े। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया। घटना करीब 8:30 बजे समरहिल चौकी के पास हुई। मारपीट में दो छात्रों के घायल होने की सूचना है। इनमें एक छात्र के सिर में चोट बताई जा रही है। दोनों छात्र संगठनों ने मामले में पुलिस शिकायत दर्ज करवाने की बात कही है। वहीं घटना के बाद माैके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। क्यूआरटी ने मोर्चा संभाल लिया है।  माैके पर माहाैल तनावपूर्ण बना रहा।  एसएफआई का आरोप है कि उसके कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के पास कुलपति के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन




 

एसएफआई ने आरोप लगाया कि अचानक हुए हमले में उसके कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। संगठन ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। वहीं, एबीवीपी ने एसएफआई के आरोपों को खारिज करते हुए मारपीट की शुरुआत का आरोप एसएफआई कार्यकर्ताओं पर लगाया। एबीवीपी का कहना है कि उसके कार्यकर्ताओं के साथ भी मारपीट की गई। संगठन की ओर से भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की बात कही गई है। घटना के बाद दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति बन गई। घायल छात्रों को उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस शिकायत मिलने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस से मामले में दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed