{"_id":"5d0cd0c98ebc3e70ae29326a","slug":"cm-jairam-thakur-will-be-on-dubai-tour-from-23-june-for-investor-meet-road-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड शो के लिए इस दिन दुबई जाएंगे सीएम जयराम, उद्योग मंत्री भी होंगे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड शो के लिए इस दिन दुबई जाएंगे सीएम जयराम, उद्योग मंत्री भी होंगे साथ
Fri, 21 Jun 2019 09:44 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Jun 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
इन्वेस्टर मीट के लिए निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में अधिकारियों का एक दल 23 से 25 जून तक दुबई दौरे पर रहेगा। यह दल हिमाचल में फूड प्रोसेसिंग यूनिटों और निर्माण क्षेत्र के लिए निवेशकों को आमंत्रित करेगा।
विज्ञापन
दुबई से लौटने के बाद 27 और 28 को मुंबई में रोड शो आयोजित किया जाएगा। इसके बाज मुख्यमंत्री दल के साथ 29 जून को शिमला लौट आएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में जाने वाले इस दल में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, एसीएस उद्योग मनोज कुमार, विशेष सचिव उद्योग आबिद हुसैन सादिक, निदेशक उद्योग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
24 को दुबई में रोड शो होगा। 25 जून को दुबई के मंत्री और बिजनेस लीडर्स के साथ बैठक होगी। इसके बाद 26 जून को यह दल दुबई से मुंबई रवाना होगा। मुंबई में यह दल दो दिन रहेगा।
विज्ञापन
इन्वेस्टर मीट को लेकर मुंबई में 27 को रोड शो किया जाएगा। अगले दिन 28 जून को मुंबई के बड़े पूंजीपतियों के साथ बैठक होगी। यह दल 29 को शिमला लौटेगा।