फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over shimla water crisis

जहां पीने का पानी नहीं मिला, वहां पानी मुहैया करवाएं अधिकारी : सीएम जयराम

Fri, 01 Jun 2018 08:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 01 Jun 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over shimla water crisis

सीएम जयराम ने अधिकारियों को शहर में समय-सारिणी के अनुसार पानी देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को चंबा जिला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शिमला शहर के लिए जलापूर्ति की समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन


अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को शिमला शहर की जलापूर्ति की स्थिति तथा वितरण के बारे में अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में समय-सारिणी के अनुसार पानी उपलब्ध नहीं हो पाया है वहां पानी की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएं ताकि लोगों को कठिनाई का सामना न
विज्ञापन


करना पड़े तथा पानी के वितरण में कोई भी कोताही न बरती जाए।अधिकारियों ने बताया कि वीरवार को बताया कि नगर निगम शिमला को 22.63 एमएलडी पानी प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त निगम को एक एमएलडी पानी घंडल से भी प्राप्त हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

cm jairam thakur statement over shimla water crisis

इस प्रकार निगम को वीरवार को कुल 23.63 एमएलडी पानी प्राप्त हुआ है। इसका वितरण जारी समय-सारिणी के अनुसार क्षेत्रवार कृष्णानगर, रामबाजार, लोअर बाजार, जाखू, बैनमोर, इंजनघर, संजौली चौक, ढली, मशोबरा, भट्टाकुफर,

शांति विहार, मलयाणा और सांगटी में किया गया। मांग के अनुसार अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक शौचालयों में भी टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित बनाई गई।

बैठक में आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह, मुख्य सचिव विनीत चौधरी, सचिव आईपीएच देवेश कुमार, शिमला के उपायुक्त अमित कश्यप, नगर निगम शिमला के आयुक्त रोहित जम्वाल, निदेशक सूचना एवं

जन सम्पर्क विभाग अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल सहित सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम इंजीनियर सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 

इन क्षेत्रों में होगा पेयजल का वितरण

cm jairam thakur statement over shimla water crisis

मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया कि शुक्रवार को पानी का वितरण कसुम्पटी, पंथाघाटी, छोटा शिमला, विकास नगर, पटियोग, कंगनाधार, न्यू शिमला, खलीनी और संबंधित वार्डों के साथ लगते निगम के बाहरी क्षेत्रों में करेंगे। 

विपिन सिंह परमार ने कहा कि शिमला शहर को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इसे तीन अंचलों में बांटा गया है और प्रत्येक अंचल में अलग-अलग दिनों की जा रही पानी की आपूर्ति की समय-सारिणी एक दिन जारी की जा रही है ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे अपनी समय सारिणी के अनुसार पानी प्राप्त कर सके। 

कांग्रेस ने कभी भी शिमला के लिए पेयजल योजना बनाने की पहल नहीं की : परमार  

cm jairam thakur statement over shimla water crisis

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने वीरवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री के शिमला शहर में पानी की कमी को लेकर दिए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकतर समय कांग्रेस की सरकार सत्तासीन रही है।

कांग्रेस सरकार में मुकेश अग्निहोत्री स्वयं वरिष्ठ मंत्री रहे हैं, उन्होंने कभी भी शिमला शहर के लिए पानी की कोई योजना बनाने की पहल नहीं की, जिसका खामियाजा आज शिमला शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

यही नहीं, शिमला नगर निगम पर भी कांग्रेस ही अधिकांश समय तक काबिज रही है और उन्होंने भी कुछ नहीं किया। परमार ने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान बहुत पहले शिमला शहर में होने वाली पानी की कमी की आशंका के चलते कोई परियोजना बनाई होती तो आज समस्या

इतनी गंभीर नहीं होती। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार शिमला शहर के लिए कभी कोल डैम तो कभी सतलुज अथवा पब्बर नदियों से पानी लाने का लॉलीपॉप दिखाती रही, लेकिन कभी भी इस पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed