{"_id":"5c8ca6cabdec2213e806f76d","slug":"cm-jairam-thakur-statement-over-pandit-sukhram-for-mandi-loksabha-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट फाइनल नहीं, संसदीय बोर्ड ही करेगा फैसला: सीएम जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट फाइनल नहीं, संसदीय बोर्ड ही करेगा फैसला: सीएम जयराम
Sat, 16 Mar 2019 01:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने टिकटों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए अभी टिकट फाइनल नहीं हैं। संसदीय बोर्ड ही टिकटों पर फैसला लेगा। पंडित सुखराम के पोते को टिकट नहीं देने की नाराजगी के सवाल पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नाराजगी वाला मामले में मुझे लगता है कि अभी कुछ है भी नहीं।
विज्ञापन
ऐसी कोई बात हुई भी नहीं है। टिकट को लेकर उनकी सुखराम परिवार से कोई बात नहीं हुई है। सीएम जयराम ठाकुर ने यह बात शनिवार को पीटरहॉफ शिमला में भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। जयराम ने कहा कि जिस दिन संसदीय बोर्ड बैठक करेगा, वह चर्चा करेगा और टिकट फाइनल हो जाएंगे। जहां तक टिकटों की दावेदारी की बात है तो इससे किसी को नहीं रोका जा सकता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश और प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। विधायक दल की बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि इस बैठक का मकसद यही है कि सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में काम करें। संगठन के और भी विषय हैं जिन पर चर्चा होनी है। हिमाचल प्रदेश में चार सीटें हैं। भाजपा को इन सीटों को दोबारा जीतना है।
विज्ञापन
सत्ती भी बोले, मीडिया में जाने से नहीं मिलते टिकट
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भी तंज कसते हुए कहा कि मीडिया में जाने से टिकट नहीं मिलते हैं। टिकट संसदीय बोर्ड ही तय करता है। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं से लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर प्रचार करने की अपील की।