काम नहीं करने की मानसिकता छोड़ दें कुछ अधिकारीः सीएम जयराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार सृजन पर कुछ विभागों के ढुलमुल रवैये से नाखुश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को बैठक में तल्ख तेवर दिखाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य, सहकारिता जैसे कई विभागों के अधिकारियों को गंभीर होने की नसीहत दी।
सीएम ने दो टूक कहा कि कुछ अफसरों ने यह तय कर लिया है कि ज्यादा कुछ करने की जरूरत ही नहीं है या कुछ नहीं हो सकता है। ऐसी मानसिकता को छोड़कर काम करें।
शुक्रवार को शिमला में हुई बैठक में सीएम ने विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों से पिछले सात महीने के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार देने के लिए उठाए कदमों और इस दिशा में प्रयासों के बारे में पूछा तो कई महकमों के पास स्पष्ट जानकारी नहीं थी।
सूत्रों ने बताया कि बहुत से महकमों ने इस दिशा में नाममात्र के प्रयास किए हैं तो कुछ विभागों ने सोचा तक नहीं है। इसी से सीएम तल्ख हो उठे। कहा कि अधिकारियों को हर हाल में काम करना होगा।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कन्नड़ भाषा में फोन कर जताया आभार
हालांकि, सीएम ने कुछ विभागों के प्रदर्शन की भी सराहना की। सीएम ने कहा कि अगली बैठक में जब भी अधिकारी आएं तो लक्ष्य निर्धारित करके ही आएं। उन्हें बताना होगा कि उनकी बजट घोषणाओं का अब तक क्या हुआ।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार दिलाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसमें कोई कोताही करना सही नहीं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमार स्वामी ने सीएम जयराम ठाकुर की पत्नी डॉ. साधना ठाकुर का मैसूर जिले की एक महिला को उसके परिजनों से मिलाने का आभार जताया।
इस महिला को दो दिन पहले ही कर्नाटक सरकार के अधिकारी और परिजन वापस घर ले गए हैं। सीएम की पत्नी ने उस महिला से कन्नड़ में बात करते हुए अधिकारियों और परिजनों के सुपुर्द किया था। कुमार स्वामी ने भी उनसे कन्नड़ भाषा में बात कर धन्यवाद किया।