{"_id":"5ab1254b4f1c1b5a598b51bb","slug":"cm-jairam-thakur-statement-over-excise-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र सरकार में आबकारी नीति से हुई गड़बड़ियों की होगी जांच : सीएम जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र सरकार में आबकारी नीति से हुई गड़बड़ियों की होगी जांच : सीएम जयराम
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में आबकारी नीति में संशोधन कर बनाए निगम से विभाग को करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है। विभाग ने उच्च स्तरीय जांच करवाने के लिए मुख्यमंत्री को फाइल भेजी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर आबकारी नीति के कारण सामने आई गड़बड़ियों की व्यापक जांच होगी। मंत्रिमंडल जल्द मामले के लिए जांच एजेंसी तय करेगी। अनुमान है कि आबकारी नीति में हुए बदलाव से लगभग दो सौ करोड़ का राजस्व नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
प्रारंभिक तौर पर विभाग को व्यापक गड़बड़ियां मिली हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पूर्व सरकार में हुई फिजूलखर्ची और गलत नीतियों से सरकार के राजस्व को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकार फिजूलखर्च रोकने के लिए काम कर रही है। आय के साधन बढ़ाने के लिए सरकार अपने स्तर पर काम करेगी, केंद्र से भी मदद ली जा रही है।