फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM jairam Thakur Statement in Rampur Himachal Pradesh

जनमंच कार्यक्रमों में निपटाईं 15 हजार समस्याएं: सीएम जयराम ठाकुर

Sun, 04 Nov 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Sun, 04 Nov 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
CM jairam Thakur Statement in Rampur Himachal Pradesh

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किन्नौर प्रवास से लौटते वक्त रामपुर में कहा कि प्रदेश भर में हुए पांच जनमंच कार्यक्रमों में 15 हजार से अधिक लोगों की समस्याओं को मौके पर निपटाया गया है। गृहणी सुविधा योजना के तहत भी सरकार गैस सिलिंडर से वंचित डेढ़ लाख लोगों को लाभ पहुंचाने में जुटी है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि दस माह के कार्यकाल में उन्होंने 55 विधानसभा क्षेत्रों का प्रवास पूरा कर लिया है। सरकार बनने के एक वर्ष 27 दिसंबर तक वह प्रदेश के सभी 68 हलकों का प्रवास पूरा कर लेंगे। वह सभी हलकों में योजनाओं का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को तीन बार लाभ देने की घोषणाएं कीं।

विज्ञापन

खराब मौसम में नहीं उड़ा हेलीकॉप्टर, सड़क मार्ग से लौटे शिमला

CM jairam Thakur Statement in Rampur Himachal Pradesh

इन घोषणाओं को सरकार ने कर्मचारियों की उम्मीद से पहले की पूरा कर उन्हें लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन की आयु 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष की गई है, जिससे प्रदेश के बुजुर्ग लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए केंद्र से विशेष मदद मिल रही है। प्रदेश में योजनाएं जल्द ही क्रियान्वित होंगी और उनका असर दिखना शुरू होगा।

खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हेलीकॉप्टर रिकांगपिओ से नहीं उड़ पाया। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से राजधानी शिमला लौटे। रामपुर में मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के दौरान वह रामपुर पहुंचेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता प्रेम सिंह ध्रैक, भाजपा मंडलाध्यक्ष शशि भूषण श्याम सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed