{"_id":"610aba977104fa0ca76980f5","slug":"cm-jairam-thakur-said-that-dr-parmar-will-always-be-remembered-for-giving-shape-and-place-to-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम बोले- हिमाचल को आकार और स्थान दिलाने के लिए हमेशा याद रहेंगे डॉ. परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम बोले- हिमाचल को आकार और स्थान दिलाने के लिए हमेशा याद रहेंगे डॉ. परमार
Wed, 04 Aug 2021 09:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 Aug 2021 09:35 PM IST
सार
सीएम जयराम ने कहा कि डॉ. वाईएस परमार का सपना था कि पहाड़ी लोगों की एक अलग पहचान हो। डॉ. परमार ने अपने कार्यों से स्वयं को अमर किया है।
विज्ञापन
सीएम जयराम ने डॉ. वाईएस परमार की 115वीं जयंती पर राज्यस्तरीय समारोह की अध्यक्षता की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि डॉ. यशवंत सिंह परमार एक निस्वार्थ, प्रेरणादायक और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को पीटरहॉफ शिमला में हिमाचल निर्माता और प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 115वीं जयंती पर राज्यस्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि डॉ. परमार को प्रदेश के निर्माण, इसे उचित आकार व स्थान दिलाने के लिए सदैव याद रखा जाएगा। सीएम जयराम ने कहा कि डॉ. वाईएस परमार का सपना था कि पहाड़ी लोगों की एक अलग पहचान हो।
विज्ञापन
डॉ. परमार ने अपने कार्यों से स्वयं को अमर किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. परमार की स्पष्टता, दूरदर्शिता और सशक्त प्रयासों के कारण ही वर्ष 1971 में हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्यत्व का दर्जा प्राप्त हुआ। जयराम ठाकुर ने कहा कि डॉ. परमार पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें स्वयं को पहाड़ी कहलाने में गर्व महसूस होता था और इसके बाद ही हिमाचली लोगों ने हर प्रकार की हिचकिचाहट को त्याग कर स्वयं का इस मिट्टी से संबंध होने में गर्व महसूस करना आरंभ किया। उन्होंने कहा कि डॉ. परमार पहाड़ी संस्कृति के प्रशंसक थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने डॉ. परमार के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और इसमें गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने डॉ. परमार के परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित किया। प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि विधानसभा परिसर में डॉ. परमार संग्रहालय का विस्तार करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से निर्मित डॉ. परमार के जीवन पर आधारित एक वृत्तचित्र दिखाया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि डॉ. वाईएस परमार के प्रयासों के कारण हिमाचल प्रदेश, भारत का 18वां राज्य बना।इस मौके पर चूड़ेश्वर कला मंच ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। इस मौके पर डॉ. वाईएस परमार के पुत्र कुश परमार, मंत्री, विधायक और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर याद किया
प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार को उनकी जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं ने उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, सचिव हरिकृष्ण हिमराल, यशपाल तनाईक, अतुल शर्मा, वेद प्रकाश ठाकुर, इंद्रजीत सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, सेवादल चीफ अनुराग शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, शिमला जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, यशवंत सिंह छाजटा, बलदेव ठाकुर, विनोद जिंटा, डॉ. दलीप धीमान, ऊषा शर्मा, निर्मला ठाकुर, लीना पुंडीर, ऊषा मेहता, सुनीता ठाकुर, सत्या चौहान, बनीता वर्मा, सेनराम नेगी, संदीप कुमार, नितिन राणा सहित कई अन्य पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने डॉ. परमार के फोटो पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।