{"_id":"6325dc3911682212a42620b8","slug":"cm-jairam-thakur-released-the-video-album-of-thakur-rk-ravi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: सीएम जयराम ने किया वीडियो एलबम का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: सीएम जयराम ने किया वीडियो एलबम का विमोचन
Sat, 17 Sep 2022 08:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 17 Sep 2022 08:10 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर शिमला में गायक ठाकुर आरके रवि के वीडियो एलबम ‘देश पुकारे मोदी का नाम, हिमाचल पुकारे फिर जयराम’ का विमोचन किया।
विज्ञापन
सीएम जयराम ने किया वीडियो एलबम का विमोचन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर शिमला में गायक ठाकुर आरके रवि के वीडियो एलबम ‘देश पुकारे मोदी का नाम, हिमाचल पुकारे फिर जयराम’ का विमोचन किया। इस गीत को रथ अभियान में भी बजाया जाएगा। इस वीडियो एलबम को ठाकुर आरके रवि ने ही कलमबद्ध किया है। वह गांव मोइन, जिला कुल्लू के निवासी हैं। इस एलबम के निर्माता नरेश चौहान ने किया है।
विज्ञापन
नरेश चौहान भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं और कसुम्पटी से भाजपा टिकट के दावेदार भी हैं। मुख्यमंत्री ने गायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस वीडियो एलबम के माध्यम से आम लोगों में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता और बढे़गी। इस वीडियो एलबम का यूट्यूब लिंक https://youtu.be/YOuiFTzUIAQ है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पंडा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी एसपी सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन