फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam Thakur raised concerns over drug problem in himachal pradesh

पुलिस साइंस कांग्रेस में सीएम जयराम ने इस विषय पर जताई चिंता

Fri, 23 Mar 2018 12:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 23 Mar 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
CM Jairam Thakur raised concerns over drug problem in himachal pradesh

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के पर्यटन स्थलों और युवाओं को नशे से बचाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों को जब्त करने से ही काम नहीं बनेगा बल्कि इसकी खेती को नष्ट करना भी जरूरी है। भांग, अफीम की अवैध फसलों को नष्ट करना रणनीति का मुख्य हिस्सा होना चाहिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा बीपीआरएंडी के सहयोग से पीटरहॉफ में आयोजित 46वीं ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस के पहले दिन संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि गुड़िया कांड से सीख लेते हुए भविष्य में ऐसी घटना न होने देना जरूरी है। इसी क्रम में सरकार महिलाओं, बेटियों के लिए गुड़िया हेल्पलाइन और शक्ति बटन ऐप की शुरुआत की है।
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम में डीजीपी सीताराम मरडी ने पुलिस साइंस कांग्रेस के बारे में विस्तार से बताया। बीपीआरएंडी के डीजी डॉ. एपी महेश्वरी ने मुख्यमंत्री व डीजीपी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विभिन्न जांच व पुलिस सहायता उपकरणों पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। समारोह में विधि मंत्री सुरेश भारद्वाज के अलावा एडीजी सीआईडी अशोक तिवारी, एडीजी कानून व्यवस्था अनुराग गर्ग के अलावा विभिन्न प्रदेशों व एजेंसियों से आए पुलिस अधिकारी शामिल थे।

Trending Videos

आधुनिक तकनीक पर सीख की जरूरत

CM Jairam Thakur raised concerns over drug problem in himachal pradesh

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रभावी कानून एवं व्यवस्था बनाने के लिए राज्य सरकार आधुनिक तकनीकों का अधिक से अधिक उपयोग करने का प्रयास कर रही है।

कार्यप्रणाली में तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग करने और पुलिस की कार्यशैली को और बेहतर बनाने के लिए लीक से हटकर सोच को विकसित करना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की ताकत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसके कई सकारात्मक पहलू है लेकिन कुछ नकारात्मक पहलू भी मौजूद हैं।

हमें इन्हीं नकारात्मक पहलुओं को रोककर सकारात्मक तरीके से इस्तेमाल को बढ़ावा देना चाहिए। कहा कि यह पुलिस और जनता के बीच खाई को पाटने में बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

अंग्रेजों के जमाने के एक्ट की जल्द जगह लेगा नया पुलिस एक्ट

CM Jairam Thakur raised concerns over drug problem in himachal pradesh

परंपरागत तरीके से काम करने वाली पुलिस की कार्यशैली में बदलाव के लिए अब तकनीकी, कानूनी व प्रबंधन के क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं व विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। बीपीआरएंडी के महानिदेशक डा एके महेश्वरी ने यह जानकारी मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान दी। महेश्वरी ने कहा कि पुलिस आज भी उन्हीं परंपरागत तरीकों से काम कर रही है जबकि अपराध और अपराधी आधुनिक होते चले गए।

ऐसे में समय के साथ कानूनी व तकनीकी बदलावों से पुलिस को रूबरू कराने के लिए एक फोरम तैयार किया जा रहा है जहां देशभर के विश्वविद्यालयों के साथ टाई अप किया जाएगा। इसके बाद वहां के शोध छात्रों को केंद्र से लेकर थाने तक की पुलिस की कार्यशैली पर शोध करने की मंजूरी दी जाएगी। इससे न सिर्फ उन शोध छात्रों के ज्ञान से पुलिसकर्मी अपग्रेड होंगे बल्कि शोध की बदौलत पुलिस की कमियों और ताकत का भी सही आंकलन हो सकेगा।

इससे पुलिस की कार्यशैली में समय की मांग के अनुसार बदलाव के लिए प्रयास किए जा सकेंगे। महेश्वरी ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक देश में वही अंग्रेजों के जमाने का पुलिस एक्ट लागू है जो समय के हिसाब से काफी पीछे है। कहा कि नया पुलिस एक्ट तैयार किया जा रहा है जिसे जल्द ही गृह मंत्रालय के जरिये संसद से मंजूरी मिलने के बाद लागू किया जाएगा। 

 

ताकि पुलिस को काम करने में और आसानी हो। वहीं, बताया कि आम लोगों से सीधे संवाद के लिए भी एक फोरम बनाया जा रहा है। इसकी मदद से लोगों के सुझाव व शिकायतों को जानने का प्रयास किया जाएगा ताकि पुलिस से लोगों को क्या अपेक्षा है और पुलिस को किस तरह काम करना चाहिए इसको समझा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed