फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM jairam thakur probe into case thousands of dead fish in swan river

स्वां में मछलियां मरने के मामले की होगी जांच: सीएम जयराम

Sat, 04 Aug 2018 05:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 04 Aug 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
CM jairam thakur probe into case thousands of dead fish in swan river

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि स्वां नदी में मछलियां मरने के मामले की सरकार जांच करवाएगी। इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों को मसले की गहराई तक जाने को कहा जाएगा, ताकि वस्तु स्थिति आम जनता के समक्ष आए। हार्न नाट ओके अभियान का लक्ष्य ध्वनि प्रदूषण रोकना है। दो माह तक स्थिति नहीं सुधरी तो कार्रवाई शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री शनिवार को शिमला में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के ध्यान में स्वां नदी में मछलियां मरने का मामला आया है और इस पर सरकार गंभीर है। स्वां नदी में मछलियों के मरने का क्या प्रमुख कारण है? इसकी जांच करवाई जाएगी, ताकि वस्तु स्थिति सामने आ सके। इसकी जांच के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। क्या नदियों का पानी प्रदूषित होना मुख्य कारण है या फिर कोई और कारण है।

विज्ञापन

CM jairam thakur probe into case thousands of dead fish in swan river

ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में वाहनों के हार्न से होने वाले ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए हार्न नाट ओके अभियान प्रदेश भर में दो माह तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के बाद भी अगर मनाली और शिमला में ज्यादा असर नहीं दिखाई दिया तो सरकार इस दिशा में कार्रवाई आरंभ करेगी।

उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को इस अभियान के तहत जागरूक करना है कि हार्न का अनावश्यक प्रयोग न किया जाए। कई बार वाहन चालक हार्न बजाकर रौब दिखाते हैं ताकि राहगीर वाहनों को तुरंत रास्ता दे दें। यह गलत है और अनावश्यक वाहनों के हार्न बजाने से दूर तक ध्वनि प्रदूषण होता है। इस ध्वनि प्रदूषण से वातावरण, जीव जंतुओं और मानव जीवन पर विपरीत असर पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed