फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur laid foundations of many development projects at mandi himachal

इस जिले को करोड़ों की सौगात दे गए सीएम जयराम, इन विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिलाएं

Fri, 06 Jul 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 06 Jul 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur laid foundations of many development projects at mandi himachal

सीएम जयराम ठाकुर इस जिले को करोड़ों की सौगात दे गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुुर ने बल्ह निर्वाचन क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखते हुए कहा कि राज्य में हवाई अड्डे के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है ।

विज्ञापन


इसका निर्माण बल्ह निर्वाचन क्षेत्र में किया जाएगा। यह मामला केंद्र सरकार से उठाया है। हालांकि इस प्रक्रिया में थोड़ा वक्त लग सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिससे वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने में
विज्ञापन


सहायता मिलेगी। प्रदेश सरकार का छह महीनों का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। विपक्ष के कुछ नेता उनके दिल्ली दौरों को लेकर अनावश्यक शोर-शराबा कर रहे थे, लेकिन अब राज्य को 4365 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता मिली है तो उनके पास कुछ भी कहने के लिए नही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

हर घर में होगा एलपीजी कनेक्शन

cm jairam thakur laid foundations of many development projects at mandi himachal

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शीघ्र ही देश का ऐसा पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां प्रत्येक घर में एलपीजी कनेक्शन होगा। सरकार ने इसके लिए हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना शुरू की है। 

सीएम ने घोषणा की कि गोवंश के संरक्षण के लिए प्रदेश में शीघ्र ही आयोग का गठन किया जाएगा। गो सदनों के निर्माण के लिए धनराशि जुटाने के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं। इसके लिए शराब की प्रत्येक बोतल पर एक रुपये का टैक्स लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed