{"_id":"5dc978958ebc3e5b74063442","slug":"cm-jairam-thakur-declared-congress-protest-against-bjp-as-ridiculous-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटों में बंटी कांग्रेस, कौन कर रहा प्रदर्शन पता ही नहीं: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटों में बंटी कांग्रेस, कौन कर रहा प्रदर्शन पता ही नहीं: जयराम
Mon, 11 Nov 2019 08:35 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Nov 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
ऊना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अधिवेशन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन को हास्यास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह पता नहीं लग रहा कि कौन सी कांग्रेस प्रदर्शन में शामिल है। कुछ कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं कुछ तमाशा देख रहे हैं। कांग्रेस गुटों में बंडी है। जिस तरह से पूरे प्रदेश में हाल ही के चुनाव में कांग्रेस की फजीहत हुई है, उससे कांग्रेस बैकफुट पर है। विधानसभा उपचुनाव में इनकी जमानत जब्त हो चुकी है। ऐसी परिस्थिति में उन्हें समझ जाना चाहिए कि हिमाचल प्रदेश में जो सरकार बनी है वह ठीक काम कर रही है।
विज्ञापन
हिमाचल ऑन सेल के नारे को बोगस करार दिया। कहा कि कांग्रेस को संयम और सब्र की जरूरत है। धर्मशाला में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट को लेकर सीएम ने कहा कि एमओयू साइन होना एक अलग बात है। एमओयू साइन होने के बाद उन्हें जमीन पर लाने के लिए प्रदेश सरकार फोकस कर रही है। पहले ड्रग की बरामदगी को लेकर एक कामर्शियल क्वांटिटी पर जमानत का प्रावधान नहीं था। हमने विधानसभा में बिल लाकर प्रस्ताव पारित किया कि थोड़ी मात्रा में भी ड्रग की बरामदगी पर जमानत न हो। लेकिन, नारकोटिक्स में बहुत सारे मामले ऐसे हैं, जिसमें केंद्रीय एक्ट के चलते इस तरह की कार्रवाई संभव नहीं है। देश और प्रदेश में इसे लेकर एक अभियान शुरू करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन