फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur celebrated diwali with people of saraj at shimla

पहले जैसा आसान नहीं रहा नौकरी लगाना : जयराम ठाकुर

Tue, 06 Nov 2018 06:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/गोहर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/गोहर (मंडी) Updated Tue, 06 Nov 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur celebrated diwali with people of saraj at shimla

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास ओकओवर में अपने निर्वाचन क्षेत्र सराज के लोगों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान मिठाइयां भी बांटीं गई। सराज के लोगों से बातचीत में सीएम ने कहा कि लोग नौकरियों के लिए कह रहे हैं कि यहां लगा दो, वहां लगा दो।

विज्ञापन


नौकरियां लगाने का मामला अब सरकार के हाथ में उस तरह से रहा नहीं है। ये चीजें हाथ से जा रही हैं। अब बहुत परिवर्तन आ गया है। कहा कि जब पहली बार विधायक बने तो उस वक्त लोगों को नौकरी में लगाने की पावर कुछ और तरह की थी। जिसको चाहते थे, लगा देते थे।
विज्ञापन


आज सारी व्यवस्था बदल चुकी है। यह व्यवस्था देश भर में बदली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सारी बात को कहने में बुरा लग रहा है पर लोग कहते हैं - आज नी ओहणा तो केबे ओहणा। हमें वाटर कैरियर लगा दो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटर कैरियर का मामला भी सुप्रीम कोर्ट मेें है। अब तो इंटरव्यू भी नहीं होते, उसमें थोड़ी-बहुत गुंजाइश होती थी। यह हमारे लिए ही नहीं, पिछली सरकारों को भी दिक्कतें आईं। जहां हम कर पाएंगे, लोगों को रोजगार देंगे।  

इस बार भी सराज में लोस चुनाव में रहेगा भाजपा का जलवा

cm jairam thakur celebrated diwali with people of saraj at shimla

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी लोकसभा चुनाव में सराज में भाजपा का जलवा बरकरार रहेगा। उन पर प्रदेश की जिम्मेदारी है और वह पहले सराज में वोट मांगने जाते थे, वैसे अब नहीं जा सकते। चुनाव का डंका बजते ही वह 68 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोगों से बात कर लोकसभा के लिए वोट मांगेंगे।

उन्होंने कहा कि सराज के लोगों के लिए वह जल्द शिमला में मिलने के लिए अलग से व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा कि वह मंडल, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, शक्ति केंद्रों के प्रतिनिधिमंडलों से वह जब भी समय लगेगा मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

डीमकटारू पर्यटन संस्कृति केंद्र पर खर्च किए जाएंगे 27 करोड़  

cm jairam thakur celebrated diwali with people of saraj at shimla

मुख्यमंत्री ने कहा कि डीमकटारू पर्यटन संस्कृति केंद्र पर खर्च किए जाएंगे। थुनाग में संयुक्त कार्यालय मिनी सचिवालय की नींव रखेंगे। थाची में डिग्री कॉलेज शुरू किया जाएगा।

बालीचौकी जलापूर्ति योजना को 41 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। जंजैहली में बस स्टैंड बनेगा। जंजैहली हेलीपैड जल्द बनेगा। उन्होंने सराज क्षेत्र के लोगों को दीपावली की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सराज भाजपा मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ने बालीचौकी के लिए बीडीओ कार्यालय मंजूर करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरि सिंह महंत और प्रधान ग्राम पंचायत थाची भाजपा में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed