फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM jairam thakur announced four lakh rupee to iraq isis war victims families

इराक में मारे गए हिमाचलियों के परिवारों को सरकार देगी इतने लाख की मदद

Thu, 22 Mar 2018 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 22 Mar 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
CM jairam thakur announced four lakh rupee to iraq isis war victims families

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इराक के मोसुल में मारे गए चार हिमाचलियों के पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतकों के पार्थिव अवशेष जल्द ही उनके परिजनों तक पहुंचाए जाएंगे। हिमाचल सरकार विदेश मंत्रालय से संपर्क बनाए हुए है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मृतकों के परिजनों से फोन पर बातचीत भी की है। ठाकुर ने कहा कि सरकार उनके साथ है और हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने कांगड़ा जिला के धर्मशाला के निकट पास्सू गांव के मृतक अमन के बड़े भाई रमन, लंज के मृतक इंद्रजीत सिंह के पिता परदेसी राम, फतेहपुर के मृतक संदीप कुमार के पिता दिलावर सिंह और मंडी जिला के ग्राम पंचायत बायला के हेमराज के पिता बेलीराम से बातचीत की।
विज्ञापन


उधर, नड्डा ने बताया कि शीघ्र ही विदेश मंत्रालय पार्थिव अवशेषों को भारत लाने के लिए तय की गई समयसीमा की घोषणा करेगा। प्रदेश सरकार से चर्चा करके एक विशेष विमान द्वारा अमृतसर हवाई अड्डे पर लाया जाएगा और उसके बाद उनके पैतृक गांवों में अवशेष पहुंचाए जाएंगे। इस सारे ऑपरेशन का संचालन विदेश मंत्रालय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेमराज के घर लगा रिश्तेदारों का तांता

CM jairam thakur announced four lakh rupee to iraq isis war victims families

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर की बायला के हेमराज के घर पर शोक जताने के लिए रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है। हर कोई हेमराज की पत्नी व उनके माता-पिता को सांत्वना दे रहा है। सभी की निगाहें इस बात पर लगी हैं कि कब हेमराज के पार्थिव अवशेष घर पहुंचेंगे ताकि पूरे रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जा सके। 

नहीं आया कोई बड़ा नेता और अफसर 
लंज के इंद्रजीत, धर्मशाला के अमन कुमार और फतेहपुर के धमेटा के संदीप कुमार के परिजनों के घरों में मंगलवार और बुधवार को कोई बड़ा नेता या अफसर नहीं आया। डीसी कांगड़ा ने भी परिजनों को फोन कर ही ढांढस बंधाया। एसडीएम भी सिर्फ धमेटा ही गए, बाकी जगह तहसीलदार और नायब तहसीलदार ही ढांढस बंधाने गए।

धमेटा के संदीप के जीजा बलवान ने कहा कि करीब दो बजे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फोन कर परिवार का हाल-चाल जाना। संदीप के पिता ने अपनी बहू के लिए स्थायी नौकरी की मांग की ताकि परिवार का पालन पोषण हो सके। धर्मशाला के पास्सू गांव के अमन के भाई रमन ने बताया कि भाई के पार्थिव अवशेष जल्द से जल्द घर तक पहुंचाए जाएं।

कदरेटी के इंद्रजीत के पिता परदेसी राम ने बताया कि प्रदेश सरकार इंद्रजीत के पार्थिव अवशेषों को घर तक पहुंचाएगी। परदेसी राम ने कहा कि देहरा के विधायक होशियार सिंह व सांसद अनुराग ठाकुर ने उनके परिवार से किसी प्रकार का संपर्क नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed