फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam met the truck operator: orders for permit and passing by June 30

सीएम जयराम ने मिले ट्रक ऑपरेटर: 30 जून तक परमिट और पासिंग करने के दिए आदेश

Sat, 29 Jan 2022 09:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jan 2022 09:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 30 जून 2022 तक परमिट व पासिंग करने के आदेश दिए हैं। साथ ही गुड्स टैक्स की पेनल्टी और ब्याज माफ करने का आश्वासन मिलने से ट्रक ऑपरेटरों ने राहत की सांस ली है। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन प्रधान बलजीत सिंह नागरा ने बताया कि शुक्रवार को सीएम से प्रतिनिधिमंडल मिला।

विज्ञापन
CM Jairam met the truck operator: orders for permit and passing by June 30
सीएम जयराम ने मिले ट्रक ऑपरेटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेशभर के ट्रक ऑपरेटर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। इस दौरान उन्हें नई पॉलिसी व समस्याओं के बारे में अवगत करवाया गया। इसके बाद सीएम ने 30 जून 2022 तक परमिट व पासिंग करने के आदेश दिए हैं। साथ ही गुड्स टैक्स की पेनल्टी और ब्याज माफ करने का आश्वासन मिलने से ट्रक ऑपरेटरों ने राहत की सांस ली है। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन प्रधान बलजीत सिंह नागरा ने बताया कि शुक्रवार को सीएम से प्रतिनिधिमंडल मिला। इस दौरान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी,  विधायक परमजीत सिंह पम्मी व पूर्व विधायक नालागढ़ केएल ठाकुर विशेष रूप से  मौजूद रहे, जबकि ऑल हिमाचल ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल में प्रधान नरेश गुप्ता, चेयरमैन विद्या रतन, बीएस चंदेल, बलजीत सिंह नागरा, तपेंद्र सिंह, गुरपाल सिंह, सतीश कुमार व कर्मचंद समेत प्रदेशभर के ट्रांसपोर्टर यूूनियन के प्रतिनिधि शामिल रहे।

विज्ञापन


ट्रक ऑपरेटरों ने गुड्स टैक्स की क्लीयरेंस की वजह से परमिट रिन्यू न होने व पासिंग न होने की समस्याओं से प्रदेश के सीएम को अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने आग्रह को स्वीकार करते हुए 30 जून 2022 तक परमिट और पासिंग करने के आदेश दिए। उधर, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऑल हिमाचल ट्रक आपरेटर यूनियन के सदस्यों की मांगों व समस्याओं को गंभीरता से सुना। सीएम ने कहा है कि गुड्स टैक्स की पेनल्टी व ब्याज माफ करने पर भी गंभीरता से विचार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed