फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cleaning and disinfecting work of water storage tanks started in shimla

Shimla News: बरसात से शहर के टैंकों में भरी गाद को साफ कराने के निर्देश, टुटू-मज्याठ में साफ किए टैंक

Mon, 18 Sep 2023 01:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Sep 2023 01:20 PM IST
सार

पेयजल कंपनी के एजीएम पीपी शर्मा ने बताया कि शहर में अभी सभी टैंकों की सफाई की जाएगी ताकि लोगों को शुद्ध पानी मिल सके।

विज्ञापन
Cleaning and disinfecting work of water storage tanks started in shimla
जल भंडारण टैंकों की सफाई का काम शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के जल भंडारण टैंकों में भरी गाद हटाने के लिए सभी टैंकों की सफाई करने के निर्देश जारी हो गए हैं। पेयजल कंपनी ने शहर के सभी पांच जोनों के 40 से ज्यादा टैंकों की सफाई के निर्देश दिए हैं। शहर में पेयजल टैंकों की साल में दो बार सफाई की जाती है। कंपनी के अनुसार भारी बारिश के चलते पिछले तीन माह गिरि और गुम्मा से शहर को कई बार मटमैला पानी आया है।

विज्ञापन


यह मिट्टी अब टैंकों में जम गई है। बीते हफ्ते रिज मैदान स्थित पेयजल टैंक की सफाई के दौरान भी भारी मात्रा में मिट्टी युक्त पानी बाहर निकाला था। अब भारी बारिश का दौर थम गया है। ऐसे में शहरवासियों को साफ पानी मिलता रहे, इसके लिए सभी टैंकों की सफाई के निर्देश दिए हैं। सोमवार को टुटू में वार्ड पार्षद मोनिका भारद्वाज की मौजूदगी में टैंक की सफाई करवाई गई।
विज्ञापन


मज्याठ वार्ड के तवी मोड़ टैंक की भी पार्षद अनीताा भारद्वाज ने सफाई करवा दी है। आने वाले दिनों में शहर के बाकी वार्डाें में टैंकों की सफाई करने को कहा है। पेयजल कंपनी के एजीएम पीपी शर्मा ने बताया कि शहर में अभी सभी टैंकों की सफाई की जाएगी ताकि लोगों को शुद्ध पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित हो रही सैंपलिंग
कंपनी के अनुसार शहरवासियों को साफ पानी की आपूर्ति देने के लिए नियमित सभी परियोजनाओं और टैंकों से पानी के सैंपल भरे जा रहे हैं। आईजीएमसी के अलावा जरूरत पड़ने पर एनआईवी पुणे को भी सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed