फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   civil supplies minister gs bali press conference

पैकेट में कम दूध निकला तो कंपनी की आएगी शामत, मंत्री ने दिए आदेश

Tue, 09 May 2017 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Tue, 09 May 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
civil supplies minister gs bali press conference

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि यदि प्रदेश में दूध के पैकेट में अंकित मात्रा से कम दूध दिया जा रहा है तो संबंधित कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने अपने विभाग के सचिव को गहन जांच करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। मंगलवार को कांगड़ा में पत्रकार वार्ता के दौरान पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आरोप सही पाए गए तो दूध कंपनी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में वाहन चालकों की कमी दूर करने के लिए पांच ड्राइविंग स्कूल मंडी, नगरोटा बगवां, तारादेवी, कुल्लू अथवा जसूर में खोले जाएंगे। कहा कि परिवहन विभाग हमीरपुर, नालागढ़ व बद्दी में बस अड्डों का निर्माण स्वयं करने जा रहा है। हमीरपुर बस अड्डा 10 करोड़, नालागढ़ व बद्दी के बस अड्डों का निर्माण क्रमश: पांच व तीन करोड़ से किया जाएगा।
विज्ञापन


35 करोड़ से बनने वाले चिंतपूर्णी बस अड्डे का शीघ्र ही शिलान्यास किया जाएगा। निगम ने बसों की किलोमीटर पर लीटर औसत को 3.45 से बढ़ाकर 3.85 करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। परिवहन निगम की आय बढ़ाने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे दो करोड़ दैनिक से बढ़ाकर दो करोड़ पचास लाख रुपये तय किया गया है। इन लक्ष्यों को पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को निगम सम्मानित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्र हूं, स्टेट फारवर्ड बात करता हूं

civil supplies minister gs bali press conference

परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकाघाट से दिल्ली के लिए नई वोल्वो बस सेवा आरंभ की जा रही है, जो घुमारवीं, बिलासपुर से होते हुए दिल्ली जाएगी। 

शिमला-जुब्बड़हट्टी के बीच दो बसें चलेंगी
शिमला-जुब्बड़हट्टी के बीच 50 रुपये फिक्स किराये पर दो रूट आरंभ किए जा रहे हैं। इन रूटों से विमान से शिमला आने वाले यात्रियों को सुविधा होगी तथा आवश्यकता पड़ने पर इन रूटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 

एक सवाल के जबाब में बाली ने कहा कि वह पूरी तरह स्वतंत्र हैं। हाल ही में पालमपुर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी में बोलने की स्वतंत्रता नहीं है, इस पर बाली ने कहा कि वह सत्य पर आधारित कोई भी बात स्वतंत्र होकर रखते हैं। बाली ने कहा- मैं जो सत्य है और स्टेट फारवर्ड है वह बात करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed